फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लॉकअप 2' में 'भाभी जी' की एंट्री; रियलिटी शो में पहली वाइल्डकार्ड प्रतिभागी बनकर पहुंचीं शिल्पा शिंदे

Sun, 05 Jul 2026 05:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shinde In Lock Upp Season 2: रियलिटी शो 'लॉकअप' के दूसरे सीजन में पहली वाइल्डकार्ड एंट्री हो गई है। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे शो में पहुंची हैं। 
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflixindiareality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लॉकअप सीजन 2' में भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रतिभागी अपनी जिंदगी से जुड़े नए-नए और दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। शो के इस ड्रामे में अब और भी तड़का लगने वाला है। शिल्पा शिंदे भी इस रियलिटी शो में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने पहली वाइल्डकार्ड प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया है। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने रविवार को आधिकारिक तौर पर इस शो में एंट्री की। बता दें कि कुछ दिनों पहले शिल्पा शिंदे साल 2016 में 'भाभीजी घर पर हैं!' छोड़ने के बाद दर्ज कराई गई शोषण की शिकायत पर अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflixindiareality
आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं शिल्पा
'लॉकअप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में खूब गरमागरम बहस, इमोशनल खुलासे हो रहे हैं। पहला एविक्शन हो चुका है। शिल्पा शिंदे के घर में पहली वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर आने से, कॉम्पिटिशन के एक और ड्रामैटिक मोड़ लेने की उम्मीद है। मेकर्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर करके 'लॉकअप 2' में शिल्पा शिंदे की एंट्री की घोषणा की। क्लिप में वह कॉन्फिडेंस से कहती हैं, 'सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गाड़ी जमाए बैठे हैं। लेकिन उन्हें कह दो जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता, तब तक ही उनका राज चलता रहेगा'।

शिल्पा बोलीं- 'गेम पलटने वाला है'
सामने आए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'सही पकड़े हैं! अब गेम पटलने वाला है'। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर आने के बाद हुए विवाद के बाद शिल्पा की एंट्री हुई है। बातचीत के दौरान, उन्होंने टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर्स के साथ अपने झगड़े के बारे में बात की थी। बातचीत में शिल्पा शिंदे ने बताया था कि शो छोड़ने के बाद और बकाया पेमेंट को लेकर हुए झगड़े के बीच उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें बहुत फंसा हुआ महसूस हो रहा था और उन्होंने इस कदम को आखिरी रास्ता बताया। शिंदे ने यह भी कहा कि बाद में मामला सुलझ गया और उन्हें उनके बकाया पैसे मिल गए'।
 


प्रोड्यूसर पर लगाए थे झूठे आरोप?
उन्होंने माना कि 'भाभीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर उन्होंने झूठे आरोप लगाए और वह इसलिए लगाए थे ताकि उन पर लगे आरोपों से ध्यान हटाया जा सके और कानूनी जांच से बचा जा सके। उनके मुताबिक, उन पर लगाए गए आरोप एक सोची-समझी मुहिम का हिस्सा थे, जिसका मकसद उन्हें कंट्रोल करना और शो छोड़ने पर इंडस्ट्री में काम पाने से रोकना था। उनकी इन बातों पर जल्द ही काफी बहस छिड़ गई और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनकी आलोचना की। बात करें, 'लॉकअप 2' की तो श्रेष्ठा अय्यर इस रियलिटी शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। यह शो 27 जून को शुरू हुआ। शनिवार से बुधवार तक यह  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें