फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanchita Ugale: प्रकृति प्रेमी थीं संचिता; समंदर के प्रति दीवानगी और फूलों का जुनून; तस्वीरों में मिली झलक

Mon, 15 Jun 2026 02:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanchita Ugale Photos: अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। वे छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा थीं। साथ ही फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने विक्की कौशल की 'छावा' में अहम भूमिका निभाई थी। संचिता प्रकृति प्रेमी थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा अभिनेत्री संचिता उगले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की है। संचिता महज 22 वर्ष की थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'साजन घर' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे सीरियल्स में काम किया था। संचिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उनकी पोस्ट और तस्वीरें देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे प्रकृति प्रेमी थीं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें...

विज्ञापन



संचिता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें करीब डेढ़ लाख लोगो फॉलो कर रहे थे। यहां वे अक्सर तस्वीरें शेयर करती थीं। गौर करने वाली बात ये है कि अधिकांश तस्वीरों में वे फूल थामे दिख रही हैं।



अपने पोस्ट के कैप्शन में भी वे फूलों से अपनी मोहब्बत का अक्सर जिक्र करती थीं। एक तस्वीर में उन्होंने लिखा था, 'कोई प्लीज मुझसे इस फूल को दूर ले जाए, क्योंकि मुझे सचमुच उसका जुनून सवार हो गया है'।



उनकी तस्वीरों में किसी भी रूप में फूलों और प्रकृति का नजारा देखने को मिलेगा। वे या तो फूलों को किसी ज्वैलरी की तरह पहना करती थीं, बालों में सजाती थीं। या फिर वे फूलों से सजी-संवरी जगह में तस्वीरें क्लिक कराती थीं।



इस तस्वीर में वे बालों में गजरा सजाए नजर आ रही हैं। फूलों की तरह ही उनकी मुस्कान महक रही है।



फूलों की तरह ही, लगता है कि संचिता को समंदर और झीलों की सैर का बहुत शौक था। इंस्टाग्राम पर उपलब्ध उनकी यात्राओं की अधिकांश तस्वीरों में समुद्री नजारे हैं।



संचिता की यह तस्वीर झीलों के शहर उदयपुर की है। 



इस तस्वीर में संचिता को समुद्री नजारों के बीच फूलों के साथ देखा जा सकता है। एक फूल उन्होंने हेयरक्लिप की तरह अपने बालों में अटका रखा है।
विज्ञापन



प्रकृति के बीच ली गई इस तस्वीर में भी संचिता के हाथ में फूल देखा जा सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें