फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस समरीन कौर फिर क्रिकेटर अर्शदीप संग नजर आईं, रिलेशनशिप की अटकलों के बीच फैंस की नजरों से बचती दिखीं

Sat, 25 Apr 2026 06:36 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samreen Kaur And Cricketer Arshdeep Relationship Rumors: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का गहरा नाता रहा है। कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स के साथ शादी की है। हाल ही में एक्ट्रेस समरीन कौर का नाम क्रिकेटर अर्शदीप के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक साथ देखा गया। 

विज्ञापन
अर्शदीप और समरीन कौर एक साथ नजर आए - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल मैच के दौरान एक्ट्रेस समरीन कौर अक्सर ही नजर आती हैं। वह पंजाब की टीम को सपोर्ट करती हैं, इससे ही अर्शदीप भी खेलते हैं। हाल ही में दोनों को एक ही जगह पर देखा गया। एक तरफ अर्शदीप फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। वहीं समरीन दूर खड़ी थीं। 

विज्ञापन


समरीन ने फैंस से बचने की कोशिश की 
एक वायरल वीडियो में समरीन कौर को फोन पर बात करते देखा गया। वह इधर-उधर चल चलते हुए फोन पर बात कर रही थीं। साथ ही उनकी नजरें लगातार किसी को तलाश रही थीं। काफी दिनों से अर्शदीप और समरीन का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन दोनों की तरफ से रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। 

पंजाबी फिल्मों और हिंदी फिल्मों में किया अभिनय
समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के जरिए उन्हें अच्छी पहचान मिली।  
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें