फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyami Kher: सैयामी खेर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म में आएंगी नजर

Tue, 13 Feb 2024 04:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


सैयामी खेर इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सूत्रों की मानें तो सैयामी निर्देशक नीरज पांडे की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। नीरज की यह फिल्म स्त्री केंद्रित होगी। इस फिल्म में सैयामी एक लेखिका की भूमिका में नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयामी खेर बॉलीवुड की उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्हें अगर अच्छी भूमिका मिले तो वे कमाल कर सकती हैं। अभिनेत्री ने अपनी पिछली फिल्म 'घूमर' से इस बात को साबित किया है। फिल्म समीक्षकों से लेकर आम दर्शक, सभी ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक नीरज पांडे को 'घूमर' में सैयामी का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने अभिनेत्री को अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। 
विज्ञापन


स्त्री केंद्रित होगी फिल्म 
सैयामी खेर इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सूत्रों की मानें तो सैयामी निर्देशक नीरज पांडे की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। नीरज की यह फिल्म स्त्री केंद्रित होगी। इस फिल्म में सैयामी एक लेखिका की भूमिका में नजर आ सकती हैं। 

TV Actresses: 40 के बाद भी ये टीवी हसीनाएं खुद को रखती हैं फिट, खूबसूरती देख उम्र का अंदाजा लगाना होगा मुश्किल
विज्ञापन


30 दिन में पूरी होगी फिल्म 
नीरज पांडे अपनी आगामी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें फिल्म 'घूमर' में सैयामी का काम काफी पंसद आया था। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने तय कर लिया कि वे अपनी अगली फिल्म सैयामी के साथ ही बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीरज एक ही शेड्यूल में इस पूरी फिल्म की शूटिंग समाप्त कर लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि 15 फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


Fighter 200 Cr: ‘द केरल स्टोरी’ और ‘डंकी’ से भी सुस्त उड़ रहा ‘फाइटर’, दो सौ करोड़ तक पहुंचने में भी वक्त बाकी

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सैयामी की फिल्म 
सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं किया हो, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक अनुराग कश्यप से लेकर आर बाल्कि तक सब ने भी दिल खोल इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ की है। 'घूमर' देखने के बाद नीरज पांडे तो बस एक ऐसी स्क्रिप्ट के इंतजार में थे जिसमें सैयामी फिट हो सकें। सैयामी को भी नीरज की फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने भी इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैयामी की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें