फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इतिहास की किताबों से मुगल शासकों को हटाने पर भड़कीं अभिनेत्री, बोलीं- ‘इसे कैसे हटा सकते हैं…’

Wed, 30 Apr 2025 12:33 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sahiba Bali: हाल ही में एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रमों में कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को हटाए जाने पर इस अभिनेत्री ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसे कैसे हटा सकते हैं आप?

विज्ञापन
साहिबा बाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'चमकीला' फेम अभिनेत्री साहिबा बाली एनसीईआरटी की पुस्तक में किए गए बदलावों से खुश नहीं हैं। एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करत हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हटाए गए घटनाओं को भी जानना जरूरी है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर कही है। आइए जानते हैं साहिबा बाली ने क्या कहा। 

विज्ञापन


साहिबा बाली ने क्या कहा? 
अभिनेत्री साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्टोरी लगाई गई है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जरूर, और अधिक क्षेत्रिय इतिहास शामिल करें, धार्मिक चीजों को भी पढ़ाएं, भारतीय शासकों पर ध्यान केंद्रित करें, लेकिन आप इतिहास कैसे हटा सकते हैं? शासकों (या आक्रमणकारियों, इसे जो भी कहें) का संपूर्ण प्रभाव और भारतीय उपमहाद्वीप पर इसका प्रभाव?’ आगे उन्होंने कहा, ‘यह बिल्कुल विचित्र सा है। खासकर उत्तरी सीमांत क्षेत्र की समझ के लिए।  उत्तर भारत पर फारसी, तुर्की, अफगान का प्रभाव हिंदुस्तान की पहचान के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है।’ इसे लेकर अभिनेत्री ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...

किस बात पर अभिनेत्री दी प्रतिक्रिया? 
हाल ही में एनसीईआरटी द्वारा कक्षा सात की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बदलावा किए गए हैं। 2025-26 सत्र के लिए अपडेट किए गए पाठ्यक्रम में मुगलों, तुगलकों, लोधी और खिलजी जैसे मध्यकालीन भारतीय शासकों पर आधारित अध्यायों को हटा दिया गया है। उनकी जगह प्राचीन भारतीय राजवंशों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक परंपराओं पर अध्याय शामिल किया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Bharti Singh: पहलगाम हमले पर बात करते हुए भावुक हुईं भारती सिंह, बोलीं- पूरी रात रोती रही

साहिबा बाली का वर्कफ्रंट
अगर साहिबा बाली की बात करें उन्हें इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'चमकीला' में देखा गया था। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें