फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adar-Alekha Wedding: रेखा ने पहनी 20 साल पुरानी साड़ी, अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़ा है इसका राज

Sat, 22 Feb 2025 11:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adar-Alekha Wedding: हाल ही में अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में मशहूर अभिनेत्री रेखा भी पहुंची, जहां उन्होंने अपनी ड्रेस से सबका ध्यान खींच लिया। कहा जा रहा है रेखा ने जो साड़ी पहनी थी, उसे उन्होंने 20 साल बाद दोबारा दोहराया है। जानिए क्या है बिग बी से इसका कनेक्शन?
विज्ञापन
रेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीत शुक्रवार को मुंबई में करीना कपूर के चचेरे भाई अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में जब एक्ट्रेस रेखा पहुंची तो उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। एक्ट्रेस के ड्रेस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी क्योंकि कहा जा रहा है कि इस साड़ी का संबंध बिग बी के एक फिल्म से है। 

विज्ञापन


रेखा ने दोहराई 20 साल पुरानी
अदार और अलेखा की शादी में पहुंचते ही बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने सभी पैपराजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। रेखा ने सिल्क साड़ी पहनी थी। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने इसी साड़ी को साल 2005 में एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्लैक’ की स्क्रीनिंग में पहना था। हालांकि, 20 साल पहले रेखा ने इस साड़ी को बहुत ही साधारण तरीके से पहना था। 

यह खबर भी पढ़ें: Poonam Pandey Controversy: झूठी मौत से लेकर कपड़े उतारने तक... इन विवादों से घिर चुकी हैं पूनम पांडे
विज्ञापन


भारी-भरकम आउटफिट में दिखीं रेखा
शादी में एक्ट्रेस रेखा ने सिल्क साड़ी के साथ भारी भरकम लाल रंग का ब्लाउज पहना हुआ था। साथ ही उन्हें पारंपरिक आभूषणों को भी पहने हुए देखा गया। 

शादी में पहुंची कई हस्तियां
बॉलीवुड समेत भारत से अलग अलग क्षेत्रों के लोगों ने शादी समारोह में शिरकत की। इसमें टीना अंबानी, आकाश अंबानी, अनिल अंबानी, सुहाना खान, चंकी पांडे समेत कई कलाकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही अदार और अलेखा के परिवार वाले भी शामिल रहे। 

यह खबर भी पढ़ें: Roshni Walia: मैं बहुत दर्द में हूं…, अभिनेत्री रोशनी वालिया हुईं चोटिल; बताया हादसे का डरावना अनुभव

अमिताभ और रेखा कब दिखे साथ
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर कई खबरें बनाई जाती रही हैं। इन दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। वो फिल्में हैं ‘दो अनजाने’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘अलाप’ शामिल हैं। इन दोनों को आखिरी बार 1981 की फिल्म ‘सिलसिला’ में एक साथ देखा गया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें