फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramya: ‘ट्रोलर्स के लिए महिलाएं सबसे आसान निशाना होती हैं’, पिता के निधन को याद कर रो पड़ीं एक्ट्रेस

Sun, 09 Mar 2025 05:37 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramya: हाल ही में साउथ एक्ट्रेस राम्या अपने पिता के बारे में बात करते हुए भावुक हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए विपश्यना योग का सहारा लिया। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का क्यों किया जिक्र?
विज्ञापन
राम्या कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम- @meramyakrishnan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व लोकसभा सांसद और अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। इसमें एक्ट्रेस अपनी मानसिक स्थितियों का जिक्र करते हुए भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि महिलाएं किन परिस्थितियों से गुजर रही हैं।

आप लोग मुझे रूला देंगे

विज्ञापन

कन्नड़ अभिनेत्री राम्या कृष्णन हाल ही में बैंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान अपने मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि 2013 में अपने पिता आर.टी. नारायण के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट चुकी थी। इस दुख को वह सहन नहीं कर पा रही थी। इससे निपटने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किए। एक्ट्रेस ने कहा कि विपश्यना योग के जरिए उनको मानसिक स्वास्थ्य से निपटने में सहायता मिली। अभिनेत्री ने अपनी तुलना बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से की, क्योंकि वह भी अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हमेशा से मुखर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Vanvaas OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर आएगी उत्कर्ष शर्मा-नाना पाटेकर की 'वनवास', जानिए कहां देखें?

महिलाएं आसान निशाना होती हैं

विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया पर नेटिजंस द्वारा कलाकारों को किसी भी बात पर ट्रोलिंग किए जाने की खबर आए दिन सुनाई देती रहती है। इसपर एक्ट्रेस राम्या ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही कहा कि उनके लिए महिलाएं ट्रोलिंग का आसान निशाना होती हैं। उन्हें समझना चाहिए कि महिलाएं किस स्थिति से गुजरती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च, फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी एक्टर की यादगार फिल्में

अभिनेत्री राम्या कृष्णन का वर्कफ्रंट
अगर कन्नड़ अभिनेत्री राम्या कृष्णन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'बाहुबली' फिल्म में शिवगामी देवी के रोल के लिए जाना जाता है। उनकी आखिर फिल्म ‘हॉस्टल हुडुगारू बेकागिद्दरे’ थी, जिसमें उन्होंने कैमियो किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम्या की अगली फिल्म ‘उत्तराखंड’ होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें