Priyanka Chopra: हाल ही बॉलीवुड अभनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस के पालन-पोषण के बारे में बात की। इसमें उन्होंने बच्चों के बुरे व्यवहार के लिए माता-पिता नहीं, बल्कि बच्चों को दोषी माना है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की मां ने क्या कहा।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक्ट्रेस के परवरिश की बात कही। उन्होंने बात करते हुए बच्चों के व्यवहारों के बारे में भी बात कही है और गलत-सही भी ठहराया है। आखिर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर क्या कहा? आइए जानते हैं पूरी बात।
विज्ञापन
पूरे समर्पण के साथ की बच्चों की परवरिश
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां ने रूबीना दिलैक के यूट्यूब चैनल पर अपने बच्चों की परवरिश को लेकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब वह क्लीनिक में होती थी, तब उनके माता-पिता प्रियंका और सिद्धार्थ की देखभाल करते थे। अभिनेत्री प्रियंका ने अपना बचपन अपनी नानी के घर बिताया। एक्ट्रेस की मां मधु ने कहा कि उन्होंने बच्चों की परिवरिश पूरे समर्पण के साथ की। बच्चों के पालन-पोषण के दौरान वह किसी का भी फोन नहीं उठाती थी और पूरा ध्यान बच्चों पर देती थी।
बच्चे माता-पिता को दोषी ठहराते हैं
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी गलत आदतों जैसे धूम्रपान या कोई खराब व्यवहार के लिए पैरेंट्स को दोषी ठहराते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बच्चे तो अपने बचपन की परवरिश पर सवाल उठाते हैं। बच्चे जब कमाने लग जाते हैं, तो मां-बाप को छोड़कर बाहर चले जाते हैं।
बच्चों ने खुद को नहीं सुधारा
अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर मां-बाप ने आपके गलत व्यवहार के लिए कुछ किया तो वह आपकी भलाई के लिए। वह आपके लिए अपना सबकुछ कर रहे थे, लेकिन आपने अपने आपको नहीं बदला। इसलिए पैरेंट्स को गलत कहने की बजाय आप अपने आपको सुधारने का प्रयास करें, क्योंकि गलती पैरेंट्स की नहीं, बच्चों की हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि जबतक आपको एहसास नहीं होगा, तबतक आप सही रास्ते की तरफ नहीं चल सकते।