फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी चटर्जी: 'मुश्किल वक्त है, थोड़ी निजता दें', पति के निधन के बाद अभिनेत्री ने किया प्राइवेसी का अनुरोध

Sun, 15 Nov 2026 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Moushumi Chatterjee Requests Privacy: मौसमी चटर्जी कठिन दौर से गुजर रही हैं। 
  • अभिनेत्री के पति जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर 2026 को निधन हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
  • ऐसे में उन्होंने परिवार के लिए प्राइवेसी की गुजारिश की है। 
विज्ञापन
मौसमी चटर्जी-जयंत मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के लिए यह बेहद मुश्किल समय है। उन्होंने अपने जीवन साथी को खोया है। पति जयंत मुखर्जी के निधन के बाद उन्होंने लोगों से गुजारिश की है कि इस कठिन घड़ी में निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने परिवार के लिए प्राइवेसी की गुजारिश की है।  

विज्ञापन
Trending Videos

शुभचिंतकों का जताया आभार
मौसमी चटर्जी ने अपने पति के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील करते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि वे उन्हें और उनकी बेटी को इस कठिन समय से उबरने के लिए थोड़ा समय और स्पेस दें। सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति के निधन की पुष्टि की। साथ ही ऐसे वक्त में साथ खड़े रहने वाले फैंस और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। 

मौसमी चटर्जी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अभिनेत्री ने लिखा है, 'मेरे पति जयंत- जिन्हें उनके करीबी लोग प्यार से 'बाबू' कहकर बुलाते थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। मेरी और मेरी बेटी की आपसे विनती है कि इस मुश्किल दौर में हमें थोड़ा समय और स्पेस दें। आपकी प्रार्थनाओं और साथ के लिए हम तहेदिल से आभारी हैं'। बता दें कि जयंत मुखर्जी ने 12 नवंबर को अंतिम सांस ली। मुंबई स्थित अपने आवास पर उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन

आज रविवार को होगी प्रार्थना सभा
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान जयंत के निधन की पुष्टि करते हुए बताया था कि जयंत कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद, उनकी बेटी मेघा ने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी याद में 15 नवंबर को एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। यह प्रार्थना सभा आज रविवार को शाम 5:30 से 7:30 बजे तक होगी।
  • अपने करीबियों के बीच 'बाबू' के नाम से मशहूर जयंत, प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। 
  • उन्होंने फिल्म और टेलीविजन निर्माता के रूप में मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। 
  • वे 'मजाक' (1975) और 'दो लड़के दोनों कड़के' (1979) जैसी फिल्मों से जुड़े रहे। 
  • इसके अलावा, उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक 'तलाश' (1992) में भी काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें