फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manchu Lakshmi: अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट और फोन हैक, एक्ट्रेस बोलीं- ‘अगर उन्हें पैसे की जरूरत होगी…’

Thu, 17 Apr 2025 06:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manchu Lakshmi Prasanna: हाल ही में अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, जिसे लेकर अभिनेत्री ने एक खास संदेश भेजा है।
विज्ञापन
लक्ष्मी मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी हैकर्स ने हैक कर लिया है। इसे लेकर अभिनेत्री को कई तरह की डिजिटल परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने एक संदेश साझा करते हुए लोगों का आगाह किया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम हैक को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू प्रसन्ना का इंस्टाग्राम किसी डिजिटल हैकर द्वारा हैक कर लिया गया है। इस वजह से अभिनेत्री के अकाउंट से हैकर्स लोगों से पैसे की भी डिमांड कर रहे हैं। इंस्टाग्राम हैक होने के कारण एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘मेरा इंस्टाग्राम हैक हो गया है। कृपया मेरी स्टोरीज पर मौजूद किसी भी चीज से न जुड़ें।’ साथ ही उन्होंने लिखा, ‘अगर मुझे पैसे की जरूरत होगी, तो सोशल मीडिया पर सीधे आपसे मांग लूंगी।’ यह बात अभिनेत्री ने हंसते हुए लिखा है।



यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: ‘इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है’, इरफान खान के बेटे बाबिल ने किया बड़ा खुलासा

किस बात पर अभिनेत्री ने पैसे वाली बात कही

विज्ञापन

आपको बताते चलें कि लक्ष्मी मांचू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक जबसे हैक हुआ है, तबसे हैकर्स द्वारा पैसे के लेनदेन भी किए जा रहे हैं। वो अभिनेत्री के अकाउंंट द्वारा लोगों से पैसे भी मांग रहे हैं, जिस वजह से अभिनेत्री ने पैसे मांगने वाली बात कही है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने एक्स अकाउंट में इससे जुड़े स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लिखा कि अकाउंट वापस लाने में उनकी मदद करें। वहीं उन्होंने अपने फोन नंबर हैक होने वाली बात को भी शेयर किया है, साथ ही स्क्रीनशॉट भी डाला है, जिसमें किसी नाइजीरिया के नंबर से उनके पास संदेश आया है। 





यह खबर भी पढ़ें: Renuka Shahane: रेणुका शहाणे ने उस हीरो को 36 घंटे काम करते देखा, आज बॉलीवुड पर करता है राज

लक्ष्मी मांचू का वर्कफ्रंट
अगर अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार डिज्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज 'यक्षिणी' में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें