फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh: विजय वर्मा को डेट कर रहीं फातिमा सना शेख? एक्ट्रेस ने अब बताया सच

Wed, 25 Jun 2025 09:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fatima Sana Shaikh-Vijay Varma Relationship Rumours: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अभिनेता विजय वर्मा के साथ डेटिंग अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री ने हाल ही में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
फातिमा और विजय वर्मा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि अभिनेत्री विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। हालांकि अब खुद फातिमा ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है और इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिया बयान
25 जुलाई को मुंबई में उनकी अपकमिंग फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसी इवेंट में जब मीडिया ने उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया तो फातिमा ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वो सिंगल हैं और फिलहाल किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। फातिमा ने मुस्कराते हुए कहा, "अच्छे लड़के हैं ही नहीं यार... कोई भी नहीं है मेरी जिंदगी में। बस फिल्मों में ही अच्छे लड़के मिलते हैं।’ इस बयान से साफ हो गया कि अभिनेत्री विजय वर्मा को तो डेट नहीं कर रही हैं। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर इसकी जानकारी दी गई है।



 


विजय वर्मा की ओर से अब तक चुप्पी
वहीं दूसरी ओर अभिनेता विजय वर्मा की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही उन्होंने रिलेशनशिप की खबरों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। ऐसे में फैंस को अभी भी उनके बयान का इंतजार है।
विज्ञापन


'गुस्ताख इश्क' में नजर आएंगे साथ
हालांकि फातिमा और विजय एक साथ जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आने वाले हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं और इसके निर्माता हैं मनीष मल्होत्रा। इस फिल्म में फातिमा और विजय की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिससे भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
फिल्म में इनके साथ नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए गुलजार और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करती नजर आएगी, जो संगीत प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

लगातार फिल्मों में बिजी हैं फातिमा
फातिमा सना शेख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो लगातार कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘आप जैसा कोई’ के अलावा वो 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। अपने दमदार अभिनय और बिंदास अंदाज से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है।

कई बार एक साथ दिखे फातिमा और विजय
फातिमा और विजय को कई बार साथ में इवेंट्स और डिनर आउटिंग्स पर देखा गया था, जिससे सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि अब फातिमा के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल बॉन्ड है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें