फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao: 'हीरामंडी' से मशहूर होने के बाद भी अभिनेत्री को नहीं मिला काम, फिल्मों का पड़ गया था सूखा

Sun, 30 Mar 2025 08:47 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao: 'हीरामंडी' फिल्म से चर्चा में आईं अभिनेत्री अदिति राव ने अपने करियर और संघर्ष के दिनों की कहानी शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें फिल्मों के लिए झूझना पड़ा। जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरामंडी' ने अदिति राव को उनकी गजगामिनी चाल के लिए खास पहचान दिलाई। अभिनेत्री की कई जानी मानी हस्तियों को साथ तुलना की जाने लगी। इतना होने के बावजूद भी अदिति को फिल्मों के लिए करना पड़ा संघर्ष। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा। 

विज्ञापन


'हीरामंडी' की सफलता रही बेअसर
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनर पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने अनुभवों का शेयर किया। फराह ने उनके 'हीरामंडी' फिल्म  में गचगामिनी चाल से इंटरनेट पर सनसनी मचा देने वाली बात कही। इसपर अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया था। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि फिल्म में बंपर सफलता से उनके पास काम की लाईन लगा जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह सोच में पड़ गई थी, यह उनके लिए फिल्मों का सूखा जैसा अनुभव था। फराह ने मजाक में पूछा अच्छा तो इसी समय आपने शादी कर ली थी तो, अदिति ने कहा कि उन्होंने सिद्धार्थ से उसी दौरान पिछले साल शादी कर ली थी।

यह खबर भी पढ़ें: Sikander X Review: दर्शकों को भायी 'सिकंदर' की कहानी, इस मामले में कमजोर रह गए सलमान-रश्मिका
विज्ञापन


एक नजर 'हीरामंडी' की ओर
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरामंडी' साल 2024 में रिलीज हुई थी। अदिति ने फिल्म में बिब्बोजान का किरादार निभाया था। फिल्म में 1940 के दशक में वैश्याओं और हीरामंडी की सांस्कृतिक वास्तविकता को दर्शाया गया था। इस फिल्म में अदिति के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, रिचा चढ्ढा, जैसे कई कलाकार मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection Report: एल 2 एम्पुरान के कलेक्शन में मामूली सुधार, कैसा रहा छावा- द डिप्लोमैट का हाल?

अदिति राव का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री राव की फिल्मों की बात करें तो अदिति अपनी आगामी फिल्म रोमांटिक ड्रामा में नजर आने वाली हैं, जिसके शीर्षक की अभी घोषणा नहीं हुई है। इसमें वह अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें