फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: 'आप बुरे इंसान हो', रावण की भूमिका निभाने पर यश के बेटे यथर्व ने जताई नाराजगी, जानिए क्या कहा?

Sun, 01 Nov 2026 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
  • इसमें सुपरस्टार यश ने रावण की भूमिका निभाई है।
  • अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि इस किरदार पर उनके बेटे यथर्व ने कैसा रिएक्शन दिया?
विज्ञापन
बेटे के साथ यश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साईं पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, सुपरस्टार यश रावण के रोल में हैं। पिता की भूमिका के बारे में जब रॉकी भाई के बेटे को पता चला तो वह हैरान रह गए। हाल ही में एक्टर ने बताया कि बेटे ने कैसी प्रतिक्रिया दी?

विज्ञापन
Trending Videos

बेटे यथर्व के साथ एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
यश के बेटे ने पूछा- 'आप रावण हैं'?
अभिनेता यश ने बताया कि फिल्म 'रामायण' की तैयारियों के दौरान अपने बेटे से उनकी क्या बातचीत हुई थीं? यश ने कहा, 'मेरा बेटा जानता है कि उसके पिता हीरो हैं, लेकिन अब उसे रामायण की कहानी का भी मालूम है'। एक्टर ने आगे कहा कि मेरे बेटे ने मुझसे पूछा, 'आप रावण हैं'? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'यह असल जिंदगी नहीं, सिनेमा है'।
यश ने अपने बेटे को बताया कि वे फिल्म में यह भूमिका कर रहे हैं। मगर, बेटे ने जवाब दिया, 'नहीं, आप बुरे आदमी हैं। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं'? यश ने कहा, 'मैंने फिर उसे समझाया कि यह अभिनय है। हमें कहानी दिखानी है। मैंने उसे फोटो और ड्रॉइंग भी दिखाईं'।

बेटे यथर्व के साथ एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
बेटे को समझाया राम और रावण का अंतर, दी ये सीख
यश ने बताया कि उन्हें अपने बेटे को बैठकर समझाना पड़ा कि 'रामायण' की कहानी में भगवान राम आदर्श हैं। हर किसी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। साथ ही बेटे को यह भी बताया कि बेशक रावण शक्तिशाली और प्रभावशाली दिखाई दे, लेकिन जीवन में सच्ची जीत केवल धर्म और सही रास्ते पर चलने से ही मिलती है। 
एक्टर ने बेटे से यह भी कहा, 'तुम फिल्म देखकर एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए खुशी मना सकते हो, मगर इस किरदार को अपना आदर्श मत समझना'।
विज्ञापन

बेटे यथर्व के साथ एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
यश बोले- 'सोचा नहीं था कि बेटे को समझाना पड़ेगा'
पिता-पुत्र का संवाद सिर्फ यहीं नहीं रुका। यश के बेटे ने अगला सवाल पूछा कि कहानी के आखिर में रावण हारता और मरता है या नहीं? यश ने कहा कि फिल्म साइन करते वक्त उनके दिमाग में दर्शकों के लिए एक शानदार अभिनय करने की बात थी। मगर, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि घर में अपने बच्चे को इस किरदार के बारे में इतनी बारीकी से समझाना पड़ेगा। यश के लिए यह अनुभव काफी अलग था। उन्हें पहली बार अपने बेटे को यह समझाना पड़ा कि एक कलाकार पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाता है, लेकिन उन किरदारों की अच्छाई या बुराई को असल जिंदगी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
बता दें कि फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 05 नवंबर 2026 को यह पैन इंडिया रिलीज हो रही है। यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें