फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के वीएफएक्स की आलोचनाओं पर एक्टर यश ने तोड़ी चुप्पी; कहा- 'काम अभी जारी है'

Thu, 16 Apr 2026 11:54 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash On Ramayana Film VFX Criticism: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' का बीते दिनों फर्स्ट लुक सामने आया था। इसमें वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना की गई है। इस पर अब एक्टर यश ने चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर-एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' खूब चर्चाओं में है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर दस्तक देगा। बीते दिनों इसका फर्स्ट लुक हनुमान जंयती के अवसर पर रिलीज किया गया था। हालांकि, 'रामायण' के विज़ुअल इफेक्ट्स को लेकर दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। हाल ही में एक्टर यश ने इस पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

यश बोले- 'वीएफएक्स पर काम जारी है'
यश भी फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। वे रावण की भूमिका अदा करने वाले हैं। फिल्म के वीएफएक्स की आलोचनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पर काम अभी जारी है। लॉस एंजिल्स में CinemaCon 2026 में बोलते हुए यश ने फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट को लेकर अपना भरोसा जताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप को लेकर यश ने कहा कि वीएफएक्स का काम जारी है।

कब तक रिलीज होगी 'रामायण पार्ट 1'
एक्टर यश ने कहा, 'इसके लिए DNEG (VFX कंपनी) हमारे साथ जुड़ी है। इसलिए जो फोटो-रियलिस्टिक विजुअल्स की आप बात कर रहे हैं, उन पर अभी भी काम चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब हम फाइनल प्रोडक्ट देखेंगे, तो यह और भी बेहतर होगा। हम सच में एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जो बेहतरीन दर्जे की होगी'। 'केजीएफ' स्टार ने फिल्म की रिलीज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'रामायण: पार्ट I' अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में दिवाली के दौरान रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा, 'हम इसे इस साल दिवाली पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जो अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में है'।

‘भूत बंगला’ की कास्ट की सैलरी का हुआ खुलासा, अक्षय कुमार-तबु से लेकर राजपाल यादव तक; इन एक्टर्स ने ली इतनी फीस
विज्ञापन

'टॉक्सिक' की तारीफ में कही ये बात
बता दें कि 'रामायण' के अलावा यश फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी। मगर, इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया। अब यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यश ने फिल्म को लेकर कहा, 'फिल्म 'टॉक्सिक'  एक बहुत ही महत्वाकांक्षी फिल्म भी है। पहली बार हमने इस फिल्म को अंग्रेजी में भी शूट किया है। इसलिए, फिल्म के कॉन्सेप्ट के तौर पर यह बहुत ही बहुआयामी है। यह कोई आम एक्शन-गैंगस्टर कहानी नहीं है। बेशक, पहली नजर में यह एक्शन गैंगस्टर फिल्म लग सकती है, लेकिन इसमें गहरी साइकोलॉजी है और इसमें इंसानी जिंदगी के ऐसे बहुत ही दिलचस्प पहलू हैं, जिनसे आप खुद को जोड़कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें