फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taha Shah Badussha: सिंगर तुलसी कुमार के साथ ताहा शाह का नया प्रोजेक्ट, शूटिंग करते हुए आए नजर

Wed, 15 Jan 2025 02:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरीज ‘हीरामंडी’ से मशहूर हुए एक्टर ताहा शाह बदुशा एक नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं। हाल ही में उन्हें एक शूटिंग सेट पर देखा गया। जानिए, क्या नया कर रहे हैं एक्टर ताहा शाह।  

 
विज्ञापन
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में एक्टर ताहा शाह बदुशा ने ताजदार नाम के नवाब का किरदार निभाया था। सीरीज की कहानी महिला किरदारों के ईद-गिर्द ही बुनी गई थी लेकिन इसमें ताहा शाह अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। उन्हें ताजदार के नाम से ही फैंस पुकारने लगे हैं। हाल ही में एक्टर ताहा शाह को एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग करते हुए ताहा शाहा - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर तुलसी कुमार के साथ आए नजर 
एक्टर ताहा शाह को हाल ही में सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग करते हुए देख गया। सिंगर तुलसी कुमार अकसर ही अपने सिंगल सॉन्ग वीडियो निकालती हैं, साथ ही इसमें नए या नामी एक्टर्स को कास्ट करती हैं। ताहा शाह भी तुलसी के साथ एक नए सॉन्ग वीडियो की शूटिंग ही कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Virat Kohli-Anushka: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल

सीन में रोमांस करते दिखे
सिंगल सॉन्ग की शूटिंग पर तुलसी और ताहा शाह सफेद लिबास पहने हुए एक सीन शूट कर रहे थे। दोनों सीन में इश्क फरमाते हुए नजर आते हैं। इस सीन को शूट करते हुए दोनों बीच में हंस भी पड़ते हैं। पहले भी तुलसी कुमार के रोमांटिक सिंगल सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। वह टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार की बेटी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Dhanashree Verma: तलाक की अफवाहों के बीच टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर दिखीं धनश्री, चहल के सवाल पर साधी चुप्पी

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव ताहा शाह 
ताहा शाह सीरीज ‘हीरामंडी’ के अलावा भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। एक्टिंग में वह आगे क्या कर रहे हैं, इसकी अभी इसके बारे में उनकी तरफ से कुछ नहीं कहा जा रहा है। लेकिन वह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें