फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

Wed, 11 Jun 2025 08:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty Meets Uttarakhand CM: मंगलवार को देहरादून में अभिनेता सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।

विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी और सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @pushkarsinghdhami.uk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीते मंगलवार यानी कि 10 जून को देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए जानते हैं कि तस्वीरें साझा करते हुए सीएम ने क्या कहा। 

फिल्म नीति के संबंध में हुई चर्चा

विज्ञापन

मंगलवार को देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। उसी दौरान अभिनेता की मुलाकात सीएम से हुई और दोनों में राज्य की फिल्म नीति के बारे में चर्चा की। इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साझा की गई तस्वीरों में दोनों किसी बात पर चर्चा करते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘देहरादून में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश की फिल्म नीति के संबंध में चर्चा भी हुई।’
 


'हेरा फेरी 3' को लेकर कही बड़ी बात
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के समय बातचीत में अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने आगामी प्रोजक्ट्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा उनकी आने वाली फिल्म  'वेलकम टू द जंगल' है। साथ ही एक्टर ने कहा कि 'हेरा फेरी 3' बन रही है या नहीं, उन्हें नहीं पता। आपको बताते चलें कि परेश रावल द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद से ही 'हेरा फेरी 3' को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' बनेगी या नहीं? सुनील शेट्टी ने अमर उजाला संवाद में तोड़ी चुप्पी, कही ये बात


सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट
सुनील शेट्टी के काम की बात करें, तो उन्हें हाल ही में 'केसरी वीर' फिल्म में देखा गया था। प्रिंस धीमान द्वार निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म का निर्माण कानू चौहान द्वारा किया गया है। यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें 14वीं शताब्दी की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा सुनील शेट्टी की आगामी फिल्मों की बात करें तो 'द लीजेंड ऑफ सोमनाथ', 'हंटर 3' जैसे प्रोजेक्टर में वो नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें