फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप? इस एक्टर ने दिया हिंट, वजह कर देगी हैरान

Sat, 03 May 2025 03:00 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: हाल ही इस एक्टर ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने की वजह बताई, साथ ही उनका बचाव किया है।

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान हाल ही में अपनी फिल्म 'सिकंदर' से चर्चा में रहे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। अब इस बात को लेकर बॉलीवुड के ही एक अभिनेता ने उनका बचाव किया है और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल ना होने का कारण बताया है। आइए जानते हैं उस एक्टर ने क्या बताई वजह? 

विज्ञापन


एक्टर बोले- सलमान खान का कोई विकल्प नहीं
सलमान खान के साथ 'अंदाज अपना अपना' और 'भारत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर शहजाद खान ने बॉलीवुड के भाईजान के हालिया प्रदर्शन को लेकर बात की। अभिनेता शहजाद खान ने इंडिया टुडे डिजिटल से बात करते हुए सलमान को अपना पुराना दोस्त बताया और कहा, ‘यह बकवास है, बिलकुल बकवास। हां, उनकी फिल्में ना चलना एक बात है, लेकिन सलमान खान कभी समाप्त नहीं हो सकते। जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाते, वे फिल्में करते रहेंगे। सलमान खान का कोई विकल्प नहीं है। टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा। उनकी फिल्में आएंगी और सुपर-डुपर हिट होंगी। उनके करियर खत्म होने की बात पूरी तरह बकवास है। जो लोग यूट्यूब पर उनके खिलाफ बोलकर अपनी दुकानें चला रहे हैं, हमें उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।’

यह खबर भी पढ़ें: SRK: ‘डर’ में शाहरुख के किरदार का बचाव करती दिखीं हनी ईरानी, इन फिल्मों में किंग खान को देख होगी नफरत
विज्ञापन


सलमान खान लोगों की करते हैं मदद
आगे बातचीत में अभिनेता  शहजाद खान ने कहा, ‘उनकी सभी स्क्रिप्ट गलत हो जाती हैं क्योंकि वह अपने दोस्तों को काम देने की कोशिश करते हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक अभिनेता है जिसे उन्होंने 'सिकंदर' में मौका दिया। उस व्यक्ति ने सलमान खान से कहा, ‘भाई मेरे पास काम नहीं है’, जिसपर भाईजान ने कहा, 'सिकंदर करो।' वह ऐसे ही हैं। वह निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं। वह आपसे कुछ उम्मीद नहीं करते। उन्होंने कभी भी स्वार्थ मन से कुछ नहीं किया।’

यह खबर भी पढ़ें: Yogi Babu: फिल्म का प्रचार करने नहीं पहुंचे योगी बाबू, कार्यक्रम में निर्माता का फूट पड़ा गुस्सा

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के करियर की बात करें तो वह हाल ही में 'सिंकदर' फिल्म में नजर आए थे, जिसे ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनाया गया था। इस फिल्म ने दुनियाभार में मात्र 184.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'किक 2' में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें