क्या है 'अलायंस' में जाने का सोहेल का इरादा?
शो 'अलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। यहां कई सेलिब्रिटीज बतौर प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस शो में जाने से पहले सोहेल खान का इरादा साफ है कि वे यहां अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश करेंगे। सलमान खान के भाई वाली इमेज को वे बदल देना चाहते हैं।
बदलेंगे 'सलमान के भाई की छवि'
सोहेल खान बतौर डायरेक्टर और एक्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, बतौर अभिनेता उन्हें खास पहचान नहीं मिली। आज भी परिचय देते वक्त लोग उन्हें 'सलमान खान का भाई' कहते हैं। हाल ही में 'अलायंस' में जाने से पहले सोहेल ने मीडिया से बातचीत की और शो में अपनी योजना के बारे में बात की थी। साथ ही अपनी पहचान पर बात की। एचटी के मुताबिक, सोहेल का कहना है कि वे शो के जरिए अपनी सलमान के भाई वाली छवि बदलना चाहेंगे।