फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: ‘पुष्पराज’ की मुश्किलें बढ़ाने को तैयार ‘सिद्दपा’! अभिनेता रमेश राव का पहला लुक आया सामने

Sat, 25 May 2024 04:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘पुष्पा: द रूल’ से अभिनेता रमेश राव का पहला लुक सामने आ चुका है। फिल्म में वह एक खतरनाक राजनेता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज करते हुए उनके लुक के बारे में खुलासा किया है।
 
विज्ञापन
रमेश राव - फोटो : एक्स @@MythriOfficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ से रमेश राव का पहला लुक सामने आ चुका है। फिल्म के निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज करते हुए उनके लुक का खुलासा किया है। फिल्म में वह एक शक्तिशाली राजनेता के किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका लुक काफी गंभीर और खतरनाक लग रहा है। बता दें कि अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन


क्या इस बार ‘पुष्पा’ का खेल बिगाड़ेंगे ‘सिद्दपा’?
‘पुष्पा 2’ से अभिनेता रमेश राव का पहला लुक सामने आने के बाद प्रशंसक तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। फिल्म में ‘सिद्दपा’ एक राजनेता के किरदार में है। ‘सिद्दपा’ ने ही पहले भाग में पुष्पा को सिंडिकेट यूनियन का अध्यक्ष बनाया था। ‘पुष्पा 2’ में वह बहुत ही खतरनाक और गंभीर दिख रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह पुष्पा का खेल बिगाड़ सकते हैं।

Shikhar-Aamir: 'सितारे जमीन पर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं शिखर धवन? क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


दूसरे गाने का टीजर हो चुका है जारी
पुष्पा 2 के दूसरे गाने ‘अंगारों’ का टीजर भी 23 मई को रिलीज कर दिया गया है। यह गीत 29 मई को रिलीज किया जाएगा। गाने के टीजर में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना गाने के शुरुआती बोल का खुलासा करती हुईं दिखती हैं। गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं, ‘अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी।’
विज्ञापन



आइटम सॉन्ग में जलवा बिखेरेंगी तृप्ति डिमरी!
रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से ‘भाभी 2’ और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी पुष्पा 2 में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तृप्ति डिमरी एक डांस नंबर करती हुई फिल्म में दिख सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे कर चुके हैं बिग बॉस को होस्ट



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें