तान्या को गुंडों से बचाने पहुंचे राजपाल यादव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल खूब चर्चा में रहती हैं। 'बिग बॉस 19' के बाद तो उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। दर्शक अब तान्या को स्क्रीन पर राजपाल यादव के साथ देख पाएंगे। सामने आए वीडियो में राजपाल यादव छोटा डॉन बनकर तान्या मित्तल को गुंडों से बचाते हैं। बता दें कि तान्या और राजपाल यादव एक विज्ञापन वीडियो में साथ नजर आए हैं। यह एड एक ब्यूटी सर्विस देने वाली कंपनी से जुड़ा है।
तान्या मित्तल और राजपाल यादव
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या तान्या मित्तल ने सुनाई फर्जी कहानी?
वीडियो काफी फनी है। इसमें देखा जा सकता है कि राजपाल यादव के किरदार को लोग अर्थी पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। इस बीच तान्या मित्तल को गुंडे परेशान करते हैं और वे अकेली जूझ रही होती हैं। इसी बीच राजपाल यादव अर्थी से उठ जाते हैं और लोगों से कहते हैं, 'रुको'। लोग देखकर कहते हैं, 'छोटा डॉन'। तान्या भी खुश हो जाती हैं और कहती हैं, 'छोटा डॉन आ गया'। राजपाल यादव गुंडों से तान्या को सुरक्षित बचाते हैं। बाद में पता चलता है कि यह एक फर्जी कहानी है, जो तान्या मित्तल लोगों को सुना रही थीं।
तान्या की एक्टिंग ने जीता दिल
इस वीडियो पर दर्शकों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'इसकी उम्मीद तो हमें बिल्कुल नहीं थी'। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'आग लगा दी'। नेटिजन्स तान्या मित्तल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि तान्या मित्तल अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख रही हैं। एकता कपूर ने उन्हें मौका दिया है। खुद तान्या ने बीते दिनों इसकी जानकारी दी थी।