फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज का दावा, 'एसआईआर के बाद वोटिंग लिस्ट से कटा नाम'; बोले- 'बढ़िया मजाक है'

Tue, 11 Aug 2026 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prakash Raj: चर्चित अभिनेता प्रकाश राज ने दावा किया है कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही है।
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रकाश राज ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा दावा करते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर तंज कसा है। वोटर लिस्ट से उनका नाम कट गया है। प्रकाश राज का दावा है कि बंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से उनका वोटिंग राइट डिलीट कर दिया गया है और ऐसा एसआईआर की प्रक्रिया के बाद हुआ है।

विज्ञापन

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने क्या कहा?
प्रकाश राज ने आज मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा करते हुए कहा कि यह बढ़िया मजाक है। एक्टर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'फ्रेंड्स..., आप कुछ नागरिकों के वोटिंग अधिकार चुन सकते हैं या उन्हें नकार सकते हैं, जो शायद आपको दोबारा सत्ता में न लाएं। लेकिन, क्या आप हमें आपको आपकी गद्दी से नीचे गिराने से रोक सकते हैं? 'बस पूछ रहा हूं'।
 
विज्ञापन

प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'मैं 65 लाख लोगों में शामिल, जिनका वोट कटा'
प्रकाश राज का कहना है कि वे उन 65 लाख वोटर्स में से एक हैं, जिनके मतदान अधिकार छिन गए हैं, एसआईआर के बाद। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'दोस्तों, साथियों, मैं आपके साथ एक मजाक साझा करना चाहता हूं। मैं उन 65 लाख वोटरों में से एक हूं, जिनका नाम बंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वाह! क्या ही बढ़िया मजाक हुआ है, है ना?' 
  • प्रकाश राज ने आगे कहा, 'मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुआ, यहीं रहा, यहीं स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की, थिएटर किया'। 
  • 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद का उम्मीदवार भी रहा हूं'। 
  • 'खैर, मजाक तो अच्छा है। अब खेल शुरू'।
  • प्रकाश राज के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'दृश्यम 3' नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें