फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'; बचपन की फोटो शेयर कर बोलीं- 'मैं भी मुरीद थी'

Sat, 22 Aug 2026 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Praised Karisma Kapoor: अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में करिश्मा कपूर के फैशन सेंस की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में वे लोलो को बहुत मानती थीं।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत का फैशन के मामले में जवाब नहीं। तमाम लोग उन्हें फॉलो करते हैं। मगर, स्टाइल और फैशन के मामले में वे खुद करिश्मा कपूर की मुरीद रही हैं। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फैशन के मामल में करिश्मा कपूर की मुरीद थीं कंगना?
1990 के दशक के फैशन आइकॉन आज भी उन लोगों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं, जो बॉलीवुड देखते हुए बड़े हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि बचपन में करिश्मा कपूर उनकी स्टाइल की सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक थीं।

कंगना रनौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर
कंगना ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अपने बचपन की फोटो साझा की है। साथ ही करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए एक नोट भी लिखा। इस फोटो में छोटी कंगना काली डंगरी और पीली टी-शर्ट पहने हुए दिख रही हैं। उनकी कमर पर एक स्वेटशर्ट बंधी हुई है।
फोटो शेयर करते हुए कंगना ने करिश्मा को 'ऑरिजिनल फैशनिस्टा' कहा है। कंगना ने बताया कि 90 के दशक में वे करिश्मा को कितना पसंद करती थीं।

विज्ञापन

बोलीं- 'मैं पक्का करिश्मा की फैन थी'
  • कंगना ने लिखा है, '90 के दशक में कौन-कौन ऑरिजिनल फैशनिस्टा करिश्मा कपूर का फैन था? मैं तो पक्का थी'।
  • कंगना ने पोस्ट में 'दिल तो पागल है' फिल्म का करिश्मा का मशहूर गाना 'ले गई' भी जोड़ा है।
  • करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है। अपने हेयरस्टाइल और ड्रेस से लेकर ऑन-स्क्रीन लुक्स तक, वे उस समय कई युवा महिलाओं के लिए स्टाइल की प्रेरणा बन गई थीं।
  • 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में उनके लुक्स आज भी याद किए जाते हैं।
  • कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' थिएटर्स के बाद हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 
  • एक्ट्रेस अब विकास बहल की फिल्म 'क्वीन 2' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें