फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Sunita: गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरों पर भतीजी ने दिया रिएक्शन, बताया क्या है मामला

Tue, 25 Feb 2025 03:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Sunita: मीडिया में खबरों के जरिए दावा किया जा रहा है कि अभिनेता गोविंदा और सुनीता तलाक के जरिए एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। ऐसे में अभिनेता की भतीजी ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा और उनकी बीवी सुनीता आहूजा तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को सुबह अफवाहें उड़ीं कि अपनी शादी के 37 साल बाद गोविंदा और सुनीता एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हालांकि जोड़े ने इन खबरों पर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन अभिनेता की भतीजी आरती सिंह ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि ये अफवाहें निराधार हैं।
विज्ञापन

सालों से बनाया प्यार का रिश्ता
आरती ने न्यूज18 से बताया है कि वह शहर में नहीं हैं, लेकिन वह दावे के साथ कह सकती हैं कि गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरें बेबुनियाद हैं। आरती ने कहा कि 'कई सालों में उन्होंने बहुत मजबूत और प्यारा रिश्ता बनाया है, ऐसे में वह तलाक कैसे ले सकते हैं? मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसी अफवाहें कहां से मिलती हैं? ये सरासर गलत है।'

गोविंदा के साथ पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja
गैरजरूरी तनाव पैदा करती हैं अफवाहें
आरती ने आगे कहा कि 'किसी की भी निजी जिंदगी के बारे में गलत जानकारी फैलाने से लोगों को बचना चाहिए। यहां तक कि मेरे तलाक के बारे में भी कई अफवाहें फैलाई गईं। इस तरह की बेबुनियाद गपशप गैरजरूरी तनाव पैदा करती हैं।'

सुनीता की बात को तोड़ा मरोड़ा गया
गोविंदा के सेक्रेट्री शशि सिन्हा ने दोनों की तलाक की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एबीपी से कहा है कि ये पूरा मामला बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं हमेश गोविंदा के साथ रहता हूं और ऐसा कुछ भी नहीं है। सुनीता ने भले ही कोई इंटरव्यू दिया हो और किसी ने उनकी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया हो, इसलिए इस तरह की खबरें आई हैं।'
विज्ञापन

क्या था सुनीता का इंटरव्यू?
हाल ही में सुनीता ने कहा था कि हम और गोविंदा एक ही छत के नीचे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह गोविंदा के अपार्टमेंट के सामने बच्चों के साथ बंगले में रहती हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि ऐसा इसलिए क्योंकि गोविंदा बहुत व्यस्त रहते हैं। वह अक्सर रात को आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें