फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madenuru Manu: साउथ एक्टर मडेनुरु मनु हुए गिरफ्तार, महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप

Fri, 23 May 2025 03:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannada Industry: कन्नड़ इंडस्ट्री से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टीवी एक्टर मडेनूरु मनु को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
मदेनुरु मनु - फोटो : इंस्टाग्राम- @manu_madenur_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में टीवी अभिनेता मडेनूरु मनु को एक महिला कलाकार के यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 33 साल की बताई जा रही महिला ने अभिनेता पर यह आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभिनेता ने आरोपों से किया इनकार

विज्ञापन

बेंगलुरु के निवासी मडेनूरु मनु नागरभवी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भी भेजा है। प्रारंभिक जांच में मनु ने स्वीकार किया है कि वह पीड़िता को जानते हैं, लेकिन उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को साजिश करार देते हुए इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला केवल यौन उत्पीड़न का नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग का भी है, जो एक निजी वीडियो को लेकर हुआ।

महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
पीड़िता ने बताया कि उनकी मुलाकात 2018 में कन्नड़ टीवी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ी’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। पीड़िता के मुताबिक, मनु ने उन्हें नागरभवी में एक किराए के मकान में रखा था। नवंबर 2022 में दोनों शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा में एक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद, होटल में मनु ने उन्हें मिलने के बहाने बुलाया और वहां कथित तौर पर उनका यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: तमन्ना को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर रार; कर्नाटक सरकार ने बताई दीपिका-कियारा को न चुनने की वजह

शिकायत में महिला ने क्या कहा?
शिकायत में आगे बताया गया है कि दिसंबर 2022 में मनु पीड़िता के घर गए और जबरन मंगलसूत्र पहना दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार यौन उत्पीड़न जारी रखा। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई, लेकिन मनु ने उसे गर्भपात के लिए दवाइयां दीं। यह सिलसिला दो बार हुआ और दोनों बार पीड़िता को गर्भपात कराना पड़ा। इसके अलावा मनु ने उसे धमकी दी कि वह किसी को इस मामले के बारे में कुछ न बताए।

विज्ञापन

मनु पर पैसे लेने का भी आरोप
फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें बलात्कार, धोखाधड़ी, शारीरिक हमले और धमकी देना शामिल हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनु ने पीड़िता से लाखों रुपये लिए और शादी का झांसा देकर उसे लगातार उत्पीड़ित किया। पीड़िता का कहना है कि मनु शादीशुदा हैं, फिर भी उन्होंने उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया।

फिल्म में नजर आने वाले थे मनु
यह मामला इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मनु आगामी एक कन्नड़ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई कर रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें