फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण पटेल रियलिटी शो ‘द फिफ्टी’ से हुए बाहर, एक्टर की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर असली वजह का किया खुलासा

Sat, 21 Feb 2026 01:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Patel: एक्टर करण पटेल रियलिटी शो द फिफ्टी से बाहर हो गए हैं। जानिए उनके बाहर जाने की वजह क्या है।
विज्ञापन
करण पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @karan9198
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद करण की टीम ने एक लंबा बयान जारी कर उनके शो छोड़ने की असली वजह साफ की। साथ ही उनके परफॉर्मेंस को लेकर भी जो सवाल उठ रहे थे, उनके भी जवाब दिए। 

विज्ञापन


टास्क के दौरान लगी चोट
करण की टीम ने उनके शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने बयान में लिखा, ‘करण ने शो में पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल रवैये के साथ एंट्री की थी। लेकिन पहले ही बड़े टास्क के दौरान को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ भारद्वाज ने एक मुकाबले में उन्हें जोर से टक्कर मार दी। उस टक्कर के बाद शुरुआत में लगा कि यह सिर्फ हेयरलाइन रिब फ्रैक्चर है। लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्हें मेडिकल जांच और एक्स-रे के लिए ले जाया गया, जिसमें पता चला कि वो मामूली चोट नहीं, रिब फ्रैक्चर थी।

मेडिकल सलाह के बाद करण को कुछ समय के लिए आराम करने को कहा गया और मुकाबले से अस्थायी रूप से बाहर किया गया। लेकिन फैंस के प्रति जिम्मेदारी महसूस करते हुए उन्होंने दर्द होने के बावजूद वाइल्डकार्ड के रूप में फिर से एंट्री ली।

विज्ञापन
Trending Videos

इंजरी के कारण छोड़ा शो 
टीम ने बयान में आगे लिखा, ‘वह डॉक्टर द्वारा दी गई ओरल पेनकिलर्स ले रहे थे और दर्द क करने के लिए उन्होंने इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन भी लगवाए। करण ने स्क्रीन पर दिखने के लिए न तो कोई ड्रामा किया और न ही फालतू झगड़ों में शामिल हुए। उनका फोकस सिर्फ परफॉर्मेंस और प्रोफेशनलिज्म पर रहा, न कि थिएट्रिक्स पर।’

टीम ने आगे लिखा, ‘लगातार फिजिकल टास्क और मेहनत की वजह से चोट और ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए शो से खुद से बाहर होने का फैसला लिया। यह कोई रणनीतिक फैसला नहीं था, बल्कि स्वास्थ्य की मजबूरी थी। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील भी की कि उनके शो छोड़ने की वजह को गलत तरीके से पेश न किया जाए।

विज्ञापन

क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, सपना चौधरी, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें