फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेडलिएस्ट कैच' फेम एक्टर जेक एंडरसन की शादी टूटी; पत्नी जेना से लेंगे तलाक; क्यों बिखरा 17 वर्षों का रिश्ता?

Sat, 09 May 2026 05:45 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Jake Anderson Divorce: 'डेडलिएस्ट कैच' फेम एक्टर जेक एंडरसन की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। पत्नी जेना के साथ वे तलाक ले रहे हैं। एक्टर ने खुद तलाक की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जेक एंडरसन पत्नी जेना के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'डेडलिएस्ट कैच' फेम स्टार जेक एंडरसन और उनकी पत्नी जेना का तलाक हो रहा है। जेक एंडरसन ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसी के साथ 17 साल के रिलेशनशिप और 13 साल की शादीशुदा जिंदगी का अंत हो रहा है। जेक एंडरसन ने इस बात की पुष्टि की है कि वे और उनकी पत्नी जेना एंडरसन 13 साल शादीशुदा जिंदगी में साथ रहने के बाद अब अपनी शादी खत्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेक एंडरसन पत्नी जेना के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
17 साल पुरानी शादी टूटी
पीपल (PEOPLE) मैगजीन के अनुसार, यह बात इस लोकप्रिय शो के 22वें सीजन के प्रीमियर के दौरान सामने आई, जहां जेक ने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की, जबकि वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। अलग होने के बारे में बात करते हुए जेक ने कहा, '17 साल साथ रहने और 13 साल शादीशुदा जिंदगी में बिताने के बाद जेना और मैंने अब अलग होने का फैसला कर लिया है'।

क्यों बिखरा दशकों पुराना रिश्ता?
जेक ने अलग होने की वजह के बारे में भी बात की और बताया कि उनके काम की वजह से उन्हें लंबे समय तक घर से दूर रहना पड़ता था। जेक ने कहा, 'इसकी कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि मैं क्रैब फिशिंग के काम के लिए बहुत ज्यादा बाहर रहता हूं'। फिशरमैन ने एक पिता के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों और काम को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में भी बात की। उसने आगे कहा, 'लेकिन मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिन्हें खाना चाहिए। स्कूल जाना है। डॉक्टर के पास ले जाना है और मेरे पास कोई नौकरी नहीं है'।

तीन बच्चों के माता-पिता हैं जेक और जेना
एपिसोड के अनुसार, जब 2025 में फिल्मिंग हुई थी तब ही जेक और जेना को अलग हुए आठ महीने हो चुके थे। जेक और जेना के तीन बच्चे हैं- बेटा एडन (11), बेटी कैडेंस (जो अगले महीने 9 साल की हो जाएगी), और बेटा लुका (6 वर्ष)। इस एपिसोड में यह भी दिखाया गया कि जेक एक मुश्किल दौर में अपने करियर को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे है। अपने वकील के साथ एक मीटिंग के दौरान, सलाह दी गई कि वे टाइटन एक्सप्लोरर में अपनी हिस्सेदारी में और ज्यादा पैसे न लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें