फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: इमरान खान का खुलासा, ड्रग्स लेने की खबर पढ़कर तंग हो गए थे घरवाले, सफाई देने में नहीं थी दिलचस्पी

Wed, 29 May 2024 10:23 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान ने बताया कि कई बार अखबारों में उनके बारे में ऐसी बातें छपा करती थी, जिन्हें पढ़ने के बाद परिजन परेशान हो जाते थे।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने 'जाने तू या जाने ना' से अपना डेब्यू किया था। इमरान ने बहुत कम फिल्मों में काम किया है। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, इमरान खान ने उन दिनों के बारे में बात की, जब वो लाइमलाइट से दूर थे और कुछ ऐसा हुआ था, जिससे उनके परिवार वाले परेशान हो गए थे।

विज्ञापन


इस खबर से परेशान हो गए थे घरवाले 
हालिया साक्षात्कार में इमरान खान ने बताया कि कई बार अखबारों में उनके बारे में ऐसी बातें छपा करती थी, जिन्हें पढ़ने के बाद परिजन परेशान हो जाते थे। एक दफा इमरान का ऐसा फोटो छपा था, जिसे लेकर कहा गया था कि वो ड्रग्स ले रहे हैं। खबर को पढ़कर उनके घरवाले कह रहे थे कि देखो मीडिया में तुम्हारे बारे में क्या कहा जा रहा है। ये क्या हो रहा है?

Thandel Movie: नागा चैतन्य ने 'थंडेल' को बताया प्रेरणादायक कहानी, किरदार तैयार करने में लगाए नौ महीने
विज्ञापन


लोग बिना सोचें कुछ भी कह देते हैं
इमरान खान ने आगे बताया कि इस तरह की खबरों के बाद वो अपने माता-पिता को समझाया करते थे। वो अपने बारे में फैल रही अफवाहों को लेकर घर में गंभीर बातचीत किया करते थे। इमरान ने कहा कि लोग उन्हें लेकर क्या कुछ कह रहे हैं, इसे संभालना मुश्किल काम था। लोग बिना सोचे इस तरह की बात कह देते हैं।
विज्ञापन


Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो उतरे बाइडन के समर्थन में, डोनाल्ड ट्रंप को दिया 'अत्याचारी शासक' का खिताब

लोग कह रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वो सच है 
बातचीत के दौरान इमरान से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि इस तरह के मामले में कोई बयान जारी करना चाहिए। जवाब में अभिनेता ने कहा कि उन्हें कभी भी ऐसा करने में दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच है। मालूम हो कि इमरान खान जल्द ही परदे पर वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बारे में कई फिल्म निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है।

Second Chance: कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई सुभद्रा की फिल्म, 'सेकंड चांस' का होगा प्रीमियर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें