फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: डेब्यू फिल्म से पहले ही आमिर खान के भांजे की चोरी हुई स्क्रिप्ट, वर्षों बाद इमरान ने किया खुलासा

Sat, 23 Aug 2025 05:52 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan Interview: बॉलीवुड में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से पहचान बनाकर इंडस्ट्री से नदारद होने वाले एक्टर इमरान खान ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इमरान ने बताया है कि कैसे उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में स्क्रिप्ट या फिल्मों की कहानी चुराना आम बात है। कई फिल्में या तो किसी और फिल्म से इंस्पायर्ड होती है या फिर रीमेक होती है लेकिन अब आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर हैरानी हो रही है। अभिनेता इमरान खान ने साल 2005 की उस घटना का जिक्र किया है जिसमें उनके द्वारा लिखी स्क्रिप्ट उनसे छीन ली गई। उस वक्त इमरान महज 22 साल के थे और इंडस्ट्री में उनकी कोई पहचान नहीं थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे वह पूरी तरह लाचार और असहाय हो गए थे।
विज्ञापन


स्क्रिप्ट चोरी की घटना
'प्लेनेट बॉलीवुड' के साथ इंटरव्यू में इमरान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ एक चैनल को अपनी स्क्रिप्ट दिखाई थी। यह मीटिंग उनके कुछ संपर्कों के जरिए तय हुई थी। लेकिन वहां मौजूद लोगों को उनके परिवारिक बैकग्राउंड या रिश्तों की कोई जानकारी नहीं थी। उनके मुताबिक, सामने वालों की नजर में वो बस रास्ते से आया एक लड़का थे। शायद इसी वजह से उन्होंने आराम से उनकी मेहनत पर हाथ साफ कर लिया। इमरान ने कहा कि उनके पास न कोई नाम था, न पहचान और न ही इतनी ताकत कि वह उन लोगों को जवाबदेह ठहरा सकें।

ये खबर भी पढ़ें: SRK: बेटे की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इवेंट में करोड़ों की घड़ी पहनकर आए थे किंग खान, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन


असिस्टेंट डायरेक्टर बनने की कोशिश
स्क्रिप्ट चोरी होने के बाद भी इमरान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कुछ समय तक इधर-उधर भटकते हुए असिस्टेंट डायरेक्टर बनने की कोशिशें कीं। इसी दौरान एक प्रोडक्शन विभाग में काम करने वाले जानकार ने उन्हें बताया कि निर्देशक अब्बास टायरवाला नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और उसमें नए चेहरों की तलाश हो रही है।

इमरान पहले से अब्बास टायरवाला का नाम सुन चुके थे। उन्होंने उनके लिखे गीतों को सुना था और स्क्रीनराइटिंग के क्षेत्र में भी उनके काम को जानते थे। ऐसे में जब मिलने का मौका मिला तो इमरान ने बिना देर किए हां कर दी। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच अच्छा तालमेल बन गया। कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत की देखरेख में इमरान का स्क्रीन टेस्ट हुआ और किस्मत ने करवट ली।

‘जाने तू या जाने ना’ से मिली पहचान
कुछ वर्षों की संघर्षभरी इस यात्रा के बाद साल 2008 में इमरान खान ने अब्बास टायरवाला की फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही बल्कि इमरान को रातों-रात स्टार बना दिया। दर्शकों ने उनकी सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस को हाथों-हाथ लिया।

हालांकि इस फिल्म के बाद भी इमरान ने कुछ फिल्में कीं लेकिन किसी में भी उन्हें सफलता नहीं मिली। इमरान ने उसके बाद भी संघर्ष किया। फिर काफी कोशिश करने के बाद उन्होंने मजबूर होकर एक्टिंग को ही अलविदा कह दिया। पिछले काफी समय से वो किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें