फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिला रिलीज डेट: कब दस्तक देगी हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म? पोस्टर के साथ हुआ एलान, नोट कर लीजिए तारीख

Fri, 23 Oct 2026 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी आगामी फिल्म 'सिला' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
  • एक्शन से भरपूर इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
  • नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच पहुंचेगी।
विज्ञापन
'सिला' फिल्म की रिलीज डेट का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में हर्षवर्धन राणे के नए तेवर देखने को मिलने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पुलिस कंपनी' की रिलीज डेट का एलान किया गया था। यह फिल्म अगले साल जून में दस्तक देगी। इस बीच एक और फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेता की आगामी फिल्मों की लिस्ट में 'सिला' का नाम भी शामिल है। जानिए यह कब रिलीज होगी?

विज्ञापन
Trending Videos

'सिला' फिल्म की रिलीज डेट का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी हर्षवर्धन की 'सिला'?
हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सिला' एक्शन से भरपूर एक रोमांटिक फिल्म है। आज इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें हर्षवर्धन इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। यह अगले साल मोहब्बत वाले महीने यानी फरवरी में रिलीज होगी। पोस्ट के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 05 फरवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।
 

कल्पना से भी परे होगी कहानी
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने इसकी कहानी को लेकर संकेत दिया है। यह सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक्शन-रोमांटिक फिल्म होगी। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'किस्मत से परे प्यार। हद से परे एक सफर और कल्पना से भी परे एक कहानी। 'सिला' की तलाश शुरू। 
विज्ञापन

'सिला' फिल्म की रिलीज डेट का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन-कौन होगा फिल्म का हिस्सा?
बता दें कि फिल्म 'सिला' का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। इसमें 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुातबिक वे फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। 'सिला' फिल्म में हर्षवर्धन को विराट नाम के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, सादिया खतीब भी फिल्म का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें