फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Comeback: पर्दे पर फिर धाक जमाने आ रहे हीरो नंबर 1; इस फिल्म से कमबैक करेंगे गोविंदा

Mon, 13 Jul 2026 07:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Comeback: गोविंदा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब लोगों का इंतजार अब पूरा होने वाला है। अपने कमबैक पर हाल ही में खुद हीरो नंबर वन ने चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सिनेमा की दुनिया में वापसी को तैयार हैं। करीब सात साल बाद वे पर्दे पर लौट रहे हैं। वे फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस फिल्म में वे एक नई अभिनेत्री के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

नई एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर
गोविंदा की फिल्म 'रूपा' में नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार भी नजर आएंगी। प्रेम कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने रानी से भी रूबरू कराया। बता दें कि गोविंदा फिल्म में अदाकारी तो करेंगे ही साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी वे खुद कर रहे हैं।

'ईश्वर से प्रार्थना है कि यह फिल्म सबकुछ हासिल करे'
गोविंदा ने कहा,'शायद यह किस्मत ही थी कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया। लोग कहते रहते थे, 'अब वह फिल्मों में नजर नहीं आएंगे'।  लेकिन मैंने हमेशा नई शुरुआत की। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म वह सब हासिल करे, जिसकी मैंने कल्पना की है। कुछ ऐसा जिसकी लोग शायद सोच भी न सकें और अपना जादू दिखाए'।

क्या है गोविंदा का लकी नंबर?
गोविंदा ने आगे कहा, 'यह फिल्म खास तौर पर युवाओं के लिए है। जब वे इसे थिएटर में देखेंगे, तो मुझे उम्मीद है कि यह उन्हें सपने देखने और उन सपनों के सच होने पर यकीन करने के लिए प्रेरित करेगी। मैं इससे ज्यादा आध्यात्मिकता के बारे में बात नहीं करूंगा'। एक्टर ने अंक ज्योतिष में अपने पक्के विश्वास के बारे में भी बात की। गोविंदा ने '14' नंबर को अपना लकी नंबर बताते हुए याद किया कि कैसे इसने उनकी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों पर अहम भूमिका निभाई है। एक्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह वापसी एक नए सफर की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

बोले- '14 साल की उम्र से अंक ज्योतिष में यकीन'
गोविंदा ने कहा, 'नंबर 14 हमेशा से मेरा लकी नंबर रहा है। मुझे न्यूमरोलॉजी में यकीन है। मेरा नाम भी इसी पर आधारित है। मैंने तब इस पर यकीन करना शुरू किया था, जब मैं सिर्फ 14 साल का था। भगवान की कृपा से, मैंने एक ही हफ्ते में 14 फिल्में साइन कीं और इससे मुझे 14 साल तक सुपरस्टारडम मिला। बाद में मैं 14वीं लोकसभा में सांसद बना। उसके बाद, फिल्मों में वापसी करने से पहले मुझे 14 साल तक संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, इस बार मैं और पांच साल इंतजार नहीं करना चाहता था। मैंने खुद से कहा, 'मैं फिर से शुरुआत करूंगा।' अब, मुझे उम्मीद है कि यह एक नए सफर की शुरुआत होगी'। बता दें कि गोविंदा आखिरी बार 2019 में फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। वे 2022 की डॉक्यूमेंट्री 'नाम था कन्हैयालाल' में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें