फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी को मिला न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026, सिंगर हरिहरन सम्मानित; कलाकारों ने जताया आभार

Sat, 02 May 2026 09:16 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Newsmakers Awards 2026: अभिनेता दिलीप जोशी कई वर्षों से टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए दर्शकों को मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं गायक हरिहरन ने भी यादगार गीत गाए हैं। इन दाेनों को कलाकारों को न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
अभिनेता दिलीप जोशी और सिंगर हरिहरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 में एक्टर दिलीप जोशी, सिंगर हरिहरन और शेफ संजीव कपूर को सम्मानित किया गया। इन कलाकारों ने अवॉर्ड मिलने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही अपनी अब तक की जर्नी का भी जिक्र किया। इस मौके पर अभिनेता दिलीप जाेशी काफी उत्साहित नजर आए। 

विज्ञापन


दिलीप जोशी ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय?
अवॉर्ड इवेंट के दौरान एएनआई से बात करते हुए दिलीप जोशी ने अपने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का शुक्रिया अदा किया। वह कहते हैं, ‘मैं अपने प्रोड्यूसर का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे जेठालाल का किरदार निभाने का मौका दिया। हमारा सीरियल अब 18 साल पूरे करने वाला है। यह अब भी टॉप 10 में बना हुआ है।’ 
दिलीप जोशी आगे कहते हैं, ‘आप किसी भी फील्ड में काम करते हों या किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, अगर आप आध्यात्मिकता को अपनाते रहते हैं और दैवीय शक्ति में विश्वास रखते हैं, तो आपको एक अलग तरह की सफलता मिलेगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर हरिहरन - फोटो : सोशल मीडिया

हरिहरन ने अपनी जर्नी को किया याद 
न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 में सिंगर हरिहरन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद वह अपने म्यूजिक को लेकर बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘संगीत कई तरह का होता है। असल में, जब तक कोई संगीत आपका मनोरंजन करता है, वह अपना काम करता है। अगर 10 लोग भी उस संगीत को सुनकर खुश होते हैं, तो यह बड़ी बात है। इसलिए मैं कहता हूं कि संगीत एक ऊर्जा है। यह एक सकारात्मक ऊर्जा है। इसे लोगों तक पहुंचना चाहिए।’ 

कब और कहां हुए न्यूजमेकर्स अवार्ड्स? 
हरिहरन के अलावा मशहूर शेफ संजीव कपूर को भी 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड का आयोजन वैदेही तमन ने 1 मई को किया था। महाराष्ट्र के राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें