फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: अभिनेता ने अपना नाम रखा प्रतीक स्मिता पाटिल, प्रिया ने राज बब्बर के बारे में किया खुलासा

Sun, 23 Mar 2025 05:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी में राज बब्बर को ना बुलाए जाने के मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। प्रतीक ने अपने पिता का नाम हटा कर जोड़ा मां का नाम। प्रिया ने लगाया राज बब्बर पर आरोप। जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलैंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने शादी रचाई थी। प्रिया ने शादी में राज बब्बर को ना बुलाए जाने पर कहा कि वह इस बारें में बात नहीं करना चाहती। प्रतीक ने पिता का नाम हटाकर साथ जोड़ा मां का नाम। जानिए क्या है पूरी खबर। 

परिवार को ना शामिल किए जाने पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

हाल ही में टाइम्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रतीक और प्रिया की शादी में राज बब्बर के अनुपस्थित रहने पर सवाल किया गया। इसके जवाब में प्रिया ने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहती। लोगों को इस मामले में पता लगाना चाहिए कि किसी के जीवन में क्या हुआ था। उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि वो दोनों बस सम्मान और गरिमा के कारण चुप हैं। राज बब्बर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी परिवार थे ही नहीं, क्यों लोग 30 साल बाद यह सवाल उठा रहे हैं। साक्षात्कार में प्रतीक ने बात करते हुए कहा कि सही समय आने पर वह इसपर बात करेंगे।  

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actress: कंगना से लेकर स्मृति ईरानी तक इन अभिनेत्रियों ने राजनीति में रखा कदम, हुईं कामयाब

प्रतीक ने अपना नाम बदला

विज्ञापन

प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल कर लिया है। उन्होंने दिवंगत मां का नाम अपनाकर अपने पिता राज बब्बर का नाम छोड़ दिया है। साथ ही अभिनेता ने कहा कि वह किसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं, बस वह यह सोच रहे हैं कि उन्हें और उनकी आत्मा को क्या अच्छा लगता है। आगे उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के विरासत से जुड़ना चाहते हैं। 

क्या है पूरा मामला?
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी 2025 को शादी की, जिसमें न तो राज बब्बर नजर आए और न ही उनके सौतेले भाई-बहन जूही और आर्य बब्बर दिखे। इतने अहम दिन पर बब्बर परिवार की अनुपस्थिति के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद बब्बर परिवार के साथ प्रतीक के रिश्तों में कुछ दूरियां आ गई हैं। या कोई नाराजगी है। इसी को लेकर उनसे सवालों का दौर चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:  Taylor Swift: ब्रेक के बाद इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं टेलर स्विफ्ट, पहली पोस्ट में की सेलेना गोमेज की तारीफ

स्मिता पाटिल के घर में क्यों रचाई शादी?
प्रतीक बब्बर ने स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में शादी की। यह घर अदाकारा ने खरीदा था। वोग इंडिया से बात करते हुए प्रतीक ने कहा था, 'हम एक घर की शादी चाहते थे और यहां अपने जीवन के प्यार से शादी करना..कुछ ऐसा ही अनुभव है। यह पहला घर, जो मेरी मां ने खरीदा था और मेरा घर...उनकी आत्मा को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका है'। बता दें कि स्मिता पाटिल के निधन के बाद प्रतीक की परवरिश उनके नाना-नानी ने की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें