फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Bala: 'अगर मेरी मौत होती है तो...', एक्टर बाला पर पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से वीडियो जारी

Wed, 16 Jul 2025 04:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elizabeth Allegations on Ex Husband Bala: साउथ के मशहूर एक्टर बाला पर उनकी पूर्व पत्नी एलिजाबेथ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल से वीडियो जारी करते हुए एलिजाबेथ ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
एलिजाबेथ उदयन - फोटो : फेसबुक- @Elizabeth Udayan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता बाला एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पूर्व पत्नी डॉ एलिजाबेथ उदयन ने हाल ही में अस्पताल के बिस्तर से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा स्थिति के लिए बाला और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व पति बाला पर एलिजाबेथ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में वो नाक में ट्यूब लगाए नजर आ रही हैं और इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। 
विज्ञापन


एलिजाबेथ के गंभीर आरोप
डॉ. एलिजाबेथ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या मुझे मरने से पहले न्याय मिलेगा?' इस वीडियो में उन्होंने पुलिस, न्याय व्यवस्था और समाज से सवाल पूछते हुए अपनी आपबीती बताई। उनका आरोप है कि उन्होंने बाला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Zareen Khan: जरीन ने आखिर क्यों ठुकरा दिया सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’, बोलीं- ‘मेरा हाथ उठ जाएगा….’
विज्ञापन




एलिजाबेथ का दावा है कि उन्हें बाला और उनके परिवार की तरफ से मानसिक उत्पीड़न, धमकियां और झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाला के परिवार ने उन्हें पैसों का भूखा तक घोषित कर दिया और यहां तक कि दावा किया कि उनकी शादी कभी हुई ही नहीं, जबकि बाला खुद सार्वजनिक रूप से इसे मान चुके थे।
 
विज्ञापन

पूर्व पत्नी के साथ एक्टर बाला - फोटो : एक्स
अब मैं थक चुकी हूं- एलिजाबेथ
वीडियो में डॉक्टर एलिजाबेथ यह कहते हुए भी नजर आईं कि वो अब थक चुकी हैं। उनके मुताबिक, वकीलों की फीस और लगातार कानूनी लड़ाई से उनका मानसिक और आर्थिक शोषण हो चुका है। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया कि उन्होंने न्याय के लिए केस फाइल किया।

उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'अगर मेरी मौत होती है, तो इसके लिए सिर्फ बाला और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। उन्होंने मुझे धोखा दिया, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और मीडिया में मेरी छवि खराब की।' हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने के कारण नहीं बताया है।

बाला और एलिजाबेथ की शादी 
गौरतलब है कि बाला और एलिजाबेथ की शादी 2021 में हुई थी, लेकिन 2024 में बाला ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वो अब साथ नहीं हैं। इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। बाला ने एलिजाबेथ को मानसिक रूप से बीमार बताया, जबकि एलिजाबेथ ने उनपर बेवफाई और हिंसा करने के आरोप लगाए। बाला अब कोकिला नाम की महिला से दोबारा शादी कर चुके हैं। लेकिन पूर्व पत्नी के इस वीडियो के सामने आने के बाद ये विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें