फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: राजनीति में भी हिट हुए थे ये दिग्गज अभिनेता, तस्वीरों में देखें सियासी सफर

Tue, 09 Apr 2024 06:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, सनी देओल और गोविंदा लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनका राजनीतिक करियर भी हिट रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और राजनीति का नाता काफी पुराना है। कई अभिनेता और अभिनेत्री सियासत में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इनमें से कुछ चुनाव जीतकर संसद की दहलीज तक पहुंचे तो कुछ ने हार का स्वाद चखते ही राजनीति करने से मुंह फेर लिया। राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले कई सितारों के सियासी रंग को आपने देखा ही होगा, लेकिन आज हम कुछ ऐसी तस्वीरें आपको दिखाने वाले हैं, जिन्हें आपने शायद ही देखा हो। ये तस्वीरें उस दौर की है, जब दिग्गज अभिनेताओं ने चुनाव जीतने के लिए वोट मांगे थे।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंडियन हिस्ट्री पिक्स
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने साल 1984 में इलाहाबाद से चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी ने ही अमिताभ बच्चन को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया था। अमिताभ के लिए नेतागिरी एकदम नई चीज थी। उनका मुकाबला सियासत में माहिर नेता हेमवती नंदन बहुगुणा से हुआ था। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ भारी मतों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वे भी अपने पिता की ही तरह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर सीट से सुनील जाखड़ को हराया था।

4 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा

अपने कॉमेडी टाइमिंग और डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा भी संसद पहुंचने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल है। उन्होंने साल 2004 में उत्तर मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने राम नाइक को हराया था। हाल ही में उन्होंने 14 साल बाद राजनीति में वापसी की है। उन्होंने शिंदे गुट वाली शिवसेना की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने साल 2004 में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वे राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। इस चुनाव में उन्होंने रामेश्वर लाल को मात दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें