भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल'
एक दिन पहले ही अमर उजाला ने अपनी एक्सक्लूसिव खबर के जरिए यह जानकारी दी थी कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज टाल दी जाएगी। अब यह खबर आई है कि यह फिल्म भारत में रिलीज ही नहीं होगी।
बताते चलें कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से पाक एक्टर फवाद खान नौ साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2016 में रिलीज हुई ‘ए दिल है मुश्किल’ थी।
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' पर बैन के बीच रिद्धि डोगरा ने कही बड़ी बात, कहा- राक्षसों के खिलाफ खड़ें हों
फिल्म पर पहले से जारी था विरोध
फिल्म 'अबीर गुलाल' का जबसे एलान किया गया है तब से यह फिल्म चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए चर्चा में थी क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। भारत के कई संगठन इस फिल्म के विरोध में थे। वह फवाद खान को भारत में बड़े पर्दे पर नहीं देखना चाहते थे। अब पहलगाम हमले के बाद स्थिति और खराब हो गई।
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को खुद से जोड़ते हुए आदिल हुसैन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं भी हो सकता था
पहलगाम हमले पर फवाद खान
पहलगाम हमले पर कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है 'पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं।'