रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से इस हफ्ते अशनूर कौर को नियम तोड़ने के कारण शो से बाहर कर दिया गया। अशनूर के घर से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने उनसे मुलाकात की और एक इमोशनल नोट साझा किया। अभिषेक की यह पोस्ट अब फैंस के बीच खूब चर्चा में है।
अभिषेक ने की अशनूर से मुलाकात
शो से बाहर आने के कुछ ही घंटे बाद जब अभिषेक उनके घर पहुंचे, तो दोनों का रीयूनियन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अशनूर के साथ अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा- 'वेलकम बैक!' इसके बाद अशनूर ने हल्की मायूसी में जवाब दिया कि वह फिनाले तक पहुंचना चाहती थीं, लेकिन चीजें उनके मुताबिक नहीं हो सकीं। इसके बाद अभिषेक ने कहा- 'कोई बात नहीं'
अभिषेक का भावुक पोस्ट
मुलाकात के बाद अभिषेक ने जो पोस्ट साझा की, उसमें उन्होंने अशनूर के सफर को भावनात्मक शब्दों में याद किया। उन्होंने लिखा कि घर की हलचल, लड़ाइयों और मानसिक दबावों के बीच अशनूर उनके लिए स्थिरता और शांति लेकर आईं। फैंस ने भी इस पोस्ट पर प्यार और समर्थन बरसाया और दोनों की दोस्ती को सीजन की सबसे ईमानदार बॉन्डिंग बताया।
यह खबर भी पढ़ें: 'राजा याद दिला देता है कि वो राजा क्यों है', विराट कोहली के शतक पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया
नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने घोषणा की कि अशनूर को शो के टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान एक प्रतियोगी को जानबूझकर चोट पहुंचाने का दोषी पाया गया है। चूंकि यह बिग बॉस के सबसे महत्वपूर्ण नियमों में से एक का उल्लंघन था, इसलिए उन्हें तत्काल बेदखल कर दिया गया। यह फैसला विवादों और सोशल मीडिया बहसों को जन्म दे रहा है, लेकिन शो की टीम इस पर अडिग है।
अशनूर का पहला पोस्ट
घर पहुंचते ही अशनूर ने अपने प्यारे डॉग के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने लिखा- 'मुश्किल तूफान के बाद मिला सुकून…'। इस पर अभिषेक ने भी कमेंट किया- 'रब रखा।'