फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बताया बेटी आराध्या पर क्या होता है असर

Wed, 10 Dec 2025 07:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan on Divorce Rumours with Aishwarya: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पत्नी ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है क्या ये सभी रूमर्स बेटी आराध्या तक भी जाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
अभिषेक-ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर बीते कुछ समय से तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में उड़ रही हैं। खासतौर पर उनके रिश्ते को लेकर तलाक की चर्चाएं लगातार सामने आती रही हैं। अब इन अफवाहों पर खुद अभिषेक बच्चन ने खुलकर बात की है और साथ ही अपनी बेटी आराध्या को लेकर एक अहम खुलासा भी किया है।
विज्ञापन


बेटी को अफवाहों से दूर रखने की कोशिश
'पेपिंग मून' के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी आराध्या इन तमाम बातों से पूरी तरह अनजान है। अभिषेक के मुताबिक, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आराध्या के पास अभी तक अपना कोई पर्सनल मोबाइल फोन नहीं है। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने और ऐश्वर्या ने काफी पहले सोच-समझकर लिया था। अभिषेक ने कहा कि अगर आराध्या के दोस्तों को उससे बात करनी होती है तो वे सीधे उसकी मां के फोन पर कॉल करते हैं। उनका मानना है कि इस उम्र में बच्चों का फोकस पढ़ाई, स्कूल और अपनी रुचियों पर होना चाहिए, न कि सोशल मीडिया या अफवाहों पर।

यह खबर भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किया फ्लर्ट, देसी गर्ल का क्या रहा रिएक्शन? देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन


'इंटरनेट है, लेकिन दिलचस्पी नहीं'
अभिषेक ने यह भी साफ किया कि आराध्या के पास इंटरनेट की सुविधा जरूर है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं कि वह अपने माता-पिता से जुड़ी खबरें या चर्चाएं पढ़ने में दिलचस्पी रखती है। उनके मुताबिक, आराध्या पढ़ाई में काफी गंभीर है और स्कूल जाना उसे बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि बेटी को यह सिखाया गया है कि इंटरनेट पर लिखी हर बात सच नहीं होती।

तलाक की खबरों पर सख्त रुख
अभिषेक बच्चन ने अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर उड़ रही खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन अफवाहों को बेहद गलत, दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत बताया। उनका कहना है कि लोग अक्सर बिना सच्चाई जाने रिश्तों को लेकर कहानियां गढ़ लेते हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग होती है।

दोनों को लेकर क्यों उड़ीं तलाक की अफवाहें
साल 2024 में अनंत अंबानी की शादी के दौरान बच्चन परिवार के अलग-अलग पहुंचने को ही इन अफवाहों की एक वजह माना गया। जहां अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक और दूसरे सदस्य एक साथ नजर आए, वहीं ऐश्वर्या और आराध्या ने अलग एंट्री की थी। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया था।

ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी
अभिषेक और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी फिल्मों के सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने साथ काम करते हुए एक-दूसरे को जाना और अप्रैल 2007 में शादी के बंधन में बंध गए। साल 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के बाद से ही यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करता रहा है।

वर्क फ्रंट पर बिजी हैं अभिषेक- ऐश्वर्या
काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय हाल ही में मणिरत्नम की फिल्मों में नजर आई थीं, वहीं अभिषेक बच्चन ने इस साल कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम किया है और जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें