फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलते ही अभिषेक ने मां जया को लगाया गले, स्टेज पर हुए भावुक; फैंस को खली ऐश्वर्या राय की कमी

Sun, 12 Oct 2025 06:20 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Wins Big At FilmFare Awards 2025: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पत्नी ऐश्वर्या को लेकर सवाल उठने लगे। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की रात इस बार पूरी तरह अभिषेक बच्चन के नाम रही। पिता अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस समारोह में अभिषेक ने न सिर्फ मंच पर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी बल्कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतकर सबका दिल जीत लिया। इस खास लम्हे के दौरान मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन उनके साथ मौजूद थीं। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्य वहां मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिखी मां-बेटे की केमिस्ट्री
अवॉर्ड मिलने से पहले अभिषेक ने अपने पिता के यादगार गीतों पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी। गानों का यह मेडली शो पूरे हॉल को पुरानी यादों में ले गया। इस दौरान मां जया की आंखों से आंसू छलक पड़े। अभिषेक ने मंच से उतरकर अपनी मां के पास जाकर उन्हें गले लगाया और उनके सिर पर प्यार भरा किस किया। यह पल न सिर्फ जया के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद भावुक कर देने वाला था।
 


यह खबर भी पढ़ें: 'न किसी विचारधारा का प्रचार, न कोई एजेंडा', फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर बोले ऋषभ शेट्टी
विज्ञापन


इसके बाद जब बेस्ट एक्टर का नाम अनाउंस किया और अभिषेक का नाम पुकारा गया, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जया बच्चन और श्वेता ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया, वहीं भांजी नव्या नवेली नंदा की खुशी भी कैमरे में कैद हो गई।

ऐश्वर्या-आराध्या की गैरहाजिरी पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस बात पर ध्यान दिया कि ऐश्वर्या राय और आराध्या इस अवॉर्ड नाइट में मौजूद नहीं थीं। कई यूजर्स ने इस अनुपस्थिति पर अपनी राय दी । किसी ने कहा कि ऐश्वर्या अब बहुत ही कम पब्लिक इवेंट्स में दिखती हैं तो किसी ने लिखा, 'शायद परिवार के बीच मतभेद की वजह से उन्होंने दूरी बना ली हो।' हालांकि इन चर्चाओं के बीच अभिषेक ने मंच से खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
 


पत्नी और बेटी को समर्पित किया अवॉर्ड
अवॉर्ड जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने भावुक होकर कहा, 'मेरे करियर के 25 साल पूरे हो गए हैं और इतने वर्षों से मैं इस अवॉर्ड के लिए स्पीच प्रैक्टिस करता आया हूं। आज जब यह अवॉर्ड मुझे मिला है, तो शब्द नहीं मिल रहे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह अवॉर्ड दो लोगों को समर्पित करना चाहता हूं। मेरी बेटी आराध्या और मेरी पत्नी ऐश्वर्या को। उन्होंने हमेशा मुझे अपने सपनों का पीछा करने की आजादी दी। मैं जो कुछ भी हूं, उनकी बदौलत हूं। यह अवॉर्ड मेरे परिवार और मेरे हीरो, मेरे पिता के नाम है।'

मां जया भी हुईं भावुक
अभिषेक को यह अवॉर्ड फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए मिला, जिसे उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया। इस दौरान उनकी मां जया भी काफी इमोशनल दिखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें