aishwarya rai
- फोटो : instagram
पिछले साल अप्रैल में अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म गुरु को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस को फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई थीं। अभिषेक ने बताया था कि फिल्म से उनका सबसे पसंदीदा गाना 'तेरे बिना...' फिल्म के शेड्यूल के पूरे होने के बाद शूट किया गया था और उस वक्त अभिषेक अपनी अगली फिल्म 'झूम बराबर झूम' के लिए काम करने लगे थे। बाद में 'झूम बराबर झूम' के डायरेक्टर शाद अली ने अपने सीनियर मणिरत्नम के लिए तारीखों का एडजस्टमेंट किया था।