फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijit Majumdar: कोमा में पहुंचे गायक अभिजीत मजूमदार, एम्स में गंभीर हालत में भर्ती

Thu, 04 Sep 2025 08:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhijit Majumdar in Coma: गायक अभिजीत मजूमदार गंभीर रूप से बीमार हैं और एम्स में भर्ती हैं। वो फिलहाल कोमा में चले गए हैं।
विज्ञापन
अभिजीत मजूमदार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मशहूर संगीतकार और गायक अभिजीत मजूमदार इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं और कोमा में चले गए हैं। उन्हें AIIMS भुवनेश्वर में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 54 साल के गायक अभिजीत का नाम ओडिया संगीत की दुनिया में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है, लेकिन इस समय वो जीवन और मृत्यु के बीच जंग लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर की अचानक बिगड़ी तबीयत
खबरों के मुताबिक, गणेश पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए सिंगर की 27 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहले उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनके सोडियम लेवल में भारी गिरावट पाई गई। हालत गंभीर होने पर 31 अगस्त को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। इसके बाद हालात और बिगड़े तो 4 सितम्बर को उन्हें AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। उस समय वो कोमा जैसी स्थिति में थे। दोपहर तक डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट किया, जहां अब वेंटिलेटर पर गहन इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Trending Today: आलिया ने की 'लोका' की तारीफ, मोनालिसा के पिता का हुआ निधन; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

डॉक्टरों का बयान
AIIMS के जनरल मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत बेहरा ने बताया कि मजूमदार फिलहाल गंभीर हालत में हैं। उन्हें न्यूमोनिया भी हो गया है। हालांकि उनका ब्लड प्रेशर और पल्स स्थिर है, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनके पास पहले से ही हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी कई बीमारियां थीं, जिनकी वजह से रिकवरी चुनौतीपूर्ण हो रही है।

गायक के लिए दुआओं का दौर
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजूमदार के लिए जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने लिखा कि ओडिशा के लोकप्रिय संगीतकार और गायक मजूमदार की हालत गंभीर है और वो AIIMS में इलाजरत हैं। मैं भगवान जगन्नाथ से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

अभिजीत का करियर
अभिजीत मजूमदार का नाम ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। पिछले तीन दशकों में उन्होंने 700 से अधिक गाने कंपोज किए हैं। उन्होंने न केवल फिल्मों में बल्कि म्यूजिक एलबम्स में भी कई सुपरहिट धुनें दीं। उनका ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी फिल्मों का संगीत आज भी लोग सुनते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें