फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy Photos: झुमके, बिंदी...और मुस्कान; साड़ी में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं मौनी रॉय

Sat, 20 Jun 2026 11:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy Look In Saree: मौनी रॉय ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वे साड़ी में खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं।
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम-@imouniroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 8 जून को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है। मौनी के अलावा इसमें शाहीर शेख और संजय कपूर भी हैं। इस बीच मौनी अपने साड़ी लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

विज्ञापन



मौनी रॉय ने आज शनिवार को अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वे साड़ी पहने स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'हमेशा एक साड़ी वाली लड़की'।



मौनी रॉय गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने छोटी सी लाल बिंदी और मैचिंग झुमकों से लुक कंपलीट किया है।



मौनी रॉय का हेयरस्टाइल भी उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने बालों को खुला रखा है। लहराती हुई जुल्फों के साथ पोज देते हुए मौनी बला की खूबसूरत लग रही हैं।


मौनी रॉय की तस्वीरों पर नेटिजंस के ढेर सारे रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स उन्हें भारतीय कल्चर का चांद कह रहे हैं तो कोई लिख रहा है, 'आपके ऊपर सभी लिबास अच्छे लगते हैं, मगर साड़ी की बात ही अलग है'।
विज्ञापन



मौनी की निजी जिंदगी की बात करें तो पति सूरज नांबियार के साथ उनका सेपरेशन हो गया है। बता दें कि दोनों ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें