फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahadh Faasil: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी में काम कर पछता रहे फहद फाजिल? अभिनेता ने बयां किया दर्द

Tue, 07 May 2024 11:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फहद फाजिलने 'पुष्पा: द राइज' के बाद उनकी अखिल भारतीय स्वीकार्यता के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'पुष्पा' ने उनके लिए कुछ किया है।
विज्ञापन
पुष्पा-फहद फाजिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फहद फाजिलवर्तमान में अपनी हालिया एक्शन कॉमेडी फिल्म 'आवेशम' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता की सुपरहिट परियोजनाओं में अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा: द राइज' भी शामिल है। एक डरावने खलनायक एसपी भंवर सिंह शेकावत के रूप में उन्होंने काफी चर्चा पैदा की। वहीं, अब 'पुष्पा 2: द रूल' में उनकी वापसी का भी दर्शकों को इंतजार है, लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार में फहद ने खुलासा किया कि फिल्म ने उनके या उनके करियर के लिए कुछ खास नहीं किया।

विज्ञापन


पुष्पा से अभिनेता की यह शिकायत
दरअसल, हाल ही में दिए साक्षात्कार में फहद से 'पुष्पा: द राइज' के बाद उनकी अखिल भारतीय स्वीकार्यता के बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि 'पुष्पा' ने उनके लिए कुछ किया है और यह बात उन्होंने निर्देशक सुकुमार से भी कही। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इसे छुपाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे अपने बयान के प्रति ईमानदार हैं। किसी भी चीज का अपमान किए बिना वे मॉलीवुड में अपना काम करना पसंद करते हैं।
Aditi Rao Hydari: रणबीर कपूर की हिट फिल्म में काट दिया गया था इस हसीना का रोल, अब 'हीरामंडी' से मचा रहीं धमाल
विज्ञापन


मलयालम सिनेमा में है जिंदगी
उन्होंने आगे कहा कि 'पुष्पा' के बाद लोग मुझसे जादू की उम्मीद करते हैं... नहीं। यह सुकुमार सर के लिए शुद्ध सहयोग और प्यार है। मेरा सामान यहां मलयालम सिनेमा में है। बहुत स्पष्ट रूप से, मेरा सामान यहां है। उन्होंने बहुत साफ तौर पर कहा कि उनकी जिंदगी मलयालम सिनेमा में है। 'पुष्पा 2: द रूल' में एसपी भंवर सिंह शेखावत आईपीएस के रूप में फहद फाजिल की भूमिका पहले भाग की तुलना में अधिक स्क्रीन समय का वादा करती है।
विज्ञापन

Met Gala 2024: साल दर साल दमकता ही गया मेट गाला में हिंदुस्तानी हुस्न का जलवा, देखिए अब तक के टॉप 10 लुक्स

फहद को मिलेगी ज्यादा भूमिका
'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिलप्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं उम्मीद है कि फहद फाजिल को इस पर ज्यादा स्क्रीन टाइमिंग मिलेगी। फहद की फिल्म 'आवेशम' ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, लगा है यह आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें