'साराभाई वर्सेज साराभाई' टीवी का सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक रहा है। देवेन भोजानी के इस शो को लोगों से काफी ज्याद प्यार मिला है। इस शो के दो सीजन आ चुके हैं, जिसे इसके लेखन और अभिनेताओं के प्रदर्शन के लिए पसंद किया जाता रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शो के लेखक आतिश कपाड़िया ने सिटकॉम की कास्टिंग प्रक्रिया को याद किया। उन्होंने बताया कि सबसे मुश्किल कास्टिंग रूपाली गांगुली की थी, क्योंकि अभिनेता मोनिशा की भूमिका निभाने को लेकर संशय में थे।
बताया कैसे हुआ पांचों कलाकारों का चयन
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में, लेखक और निर्देशक आतिश कपाड़िया ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए पांच कलाकारों को कैसे चुना। लेखक ने बताया कि उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई के लिए पांच मुख्य अभिनेताओं को कैसे चुना। उन्होंने खुलासा किया कि वह सिटकॉम में सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, सुमीत राघवन, राजेश कुमार और रूपाली गांगुली को चाहते थे। उन्होंने कहा, “ये जो पाँचो किरदार हैं, उनके लिए मैंने, बहुत साफ़ तौर पर बोल दिया था। सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, सुमित राघवन, रूपाली, गांगुली और राजेश कुमार, मैंने साफ कहा कि मुझे ये सब चाहिए।"
Celebs: मायानगरी में छाए ये गांव की मिट्टी के अनमोल रत्न, सितारों ने अभिनय और काबिलियत के दम पर पाया यह मुकाम
रूपाली गांगुली को नहीं था विश्वास
कास्टिंग के बारे में बात करते हुए कपाड़िया ने बताया कि गांगुली को शामिल करना उनके लिए सबसे मुश्किल था, क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि वह इस भूमिका के साथ न्याय कर पाएंगी। कपाड़िया ने आगे कहा, "रूपाली खुद डर रही थी। वो बोल रही थी कि मैं तो ड्रामा कर रही हूं, मैं तो वैम्प कर रही हूं, ये कैसे करूंगी? हमने कहा, हां हां, वो सब छोड़ना तू।"
Anees Bazmee Exclusive: नतीजे बता रहे हैं कि हमें ‘भूल भुलैया 4’ भी बनानी है, ‘बीबी 3’ की कामयाबी पर बोले अनीस बज्मी
हाल में ही शो ने पूरे किए हैं बीस साल
उन्होंने यह भी बताया कि कुमार को बिहार से होने के कारण साउथ बॉम्बे की भाषा सीखनी पड़ी। उन्होंने कहा, "दक्षिण बॉम्बे के लोगों की बोली सीखने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वह उन जगहों पर जाते थे और वहां का उच्चारण सीखते थे। एक दिन, उन्होंने इसे सही तरीके से सीखा और हमने उनसे कहा, 'अब आप रोशेश हैं।'" साराभाई बनाम साराभाई ने हाल ही में 20 साल पूरे किए है। टीम ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को शो के लिए मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
Surbhi Jyoti: शादी के बाद सुरभि ज्योति ने उत्तराखंड के सीएम से की मुलाकात, सहयोग के लिए किया धन्यवाद