फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aap Jaisa Koi X Review: नेटिजंस को रास आ रही माधवन और फातिमा की एक्टिंग, ‘आप जैसा कोई’ की कहानी में है ट्विस्ट

Fri, 11 Jul 2025 01:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aap Jaisa Koi Movie X Review: आर माधवन अभिनीत 'आप जैसा कोई' आज शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं एक्स पर यूजर्स ने फिल्म को लेकर क्या रिएक्शंस दिए।

विज्ञापन
आप जैसा कोई - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म 'आप जैसा कोई' आज 11 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद यूजर्स एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस रोमांटिक फिल्म को यूजर्स कैसा बता रहे हैं और कितनी रेटिंग दे रहे हैं। 

विज्ञापन


नेटिंजस ने फिल्म पर दी मिली-जुली राय
'आप जैसा कोई' फिल्म को देखने के बाद नेटिजंस एक्स अकाउंट पर इसके रिव्यू लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये शानदार मूवी है और इस जरूर देखें। साथ ही उन्होंने फिल्म को तीन स्टार दिए।
 



वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इस फिल्म का ट्विस्ट बहुत ही खतरनाक है। 
 
 
 

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने 'आप जैसा कोई' फिल्म के गाने की तारीफ की है।
 

फिल्म के बारे में 
आपको बता दें कि फिल्म 'आप जैसा कोई' एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। करण जौहर इसके निर्माता हैं, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें