फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: विक्रांत मैसी और शनाया की फिल्म का टीजर जारी, दोनों में दिखी गजब की कैमिस्ट्री

Thu, 05 Jun 2025 05:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म  ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस मॉनसून सीजन में फिल्म रिलीज होने वाली है। पहले से ही ये फिल्म अपनी खूबसूरत कहानी और संगीत की वजह से खूब चर्चा में है।

विज्ञापन
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यू्ट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें एक अनोखी रोमांटिक कहानी की झलक देखने को मिल रही है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो अनजान लोग अचानक मिलते हैं और उनके बीच एक कनेक्शन बनता है, जो बिना बोले समझने और महसूस करने की भाषा बोलता है। ये कहानी है प्यार की उस मासूमियत की, जो संगीत के जरिए खिल उठती है और फिर अनजाने रास्तों से जुदाई की ओर बढ़ती है। विक्रांत और शानाया की केमिस्ट्री इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां उनके बीच की नजाकत, खामोशी और भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।

विज्ञापन

 

शनाया कपूर की पहली फिल्म 
अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में मुख्य रूप से एक ऐसा प्रेम दिखाया गया है जो अचानक होता है, लेकिन गहरा असर छोड़ जाता है। यह कहानी केवल रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन के वो पहलू भी शामिल हैं जहां व्यक्ति अपनी पसंद और फैसलों के चलते अपनी प्रेमिका से अलग हो जाता है। विक्रांत मैसी इस बार एक संवेदनशील और इमोशनल किरदार में नजर आएंगे, वहीं शानाया कपूर अपनी पहली फिल्म में अपनी प्रभावशाली अभिनय से सबका दिल जीतने के मकसद से आ रही हैं।

यहां देखें टीजर

Trending Videos
विज्ञापन

आंखों की गुस्ताखियां टीजर - फोटो : यूट्यूब- @ZeeStudiosOfficial

फिल्म का म्यूजिक और डायरेक्शन
फिल्म की खासियत है इसका शानदार संगीत और विजुअल एस्थेटिक्स। विशाल मिश्रा के संगीत ने इस कहानी को और भी गहराई दी है, जो दर्शकों को पूरी तरह फिल्म की दुनिया में ले जाता है। संगीत की मधुरता और भावनात्मकता इस फिल्म का दिल है, जो कहानी के हर मोड़ को और भी जीवंत बनाता है। आंखों की गुस्ताखियां का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है, जिन्होंने इस प्रेम कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म का प्रोडक्शन मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है, और इसे जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Thug Life: कर्नाटक में बैन है 'ठग लाइफ', कमल हासन की फिल्म देखने के लिए फैंस कर रहे ये जुगाड़

कब रिलीज हो रही फिल्म?
ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल बना चुकी है। आंखों की गुस्ताखियां उन लोगों के लिए एक खूबसूरत अनुभव साबित होगी जो सच्चे प्यार की मासूमियत, संगीत की मिठास और जुदाई के दर्द को महसूस करना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक डायनामीक्स देखने को मिलेगी, जहां शब्द कम और भावनाएं ज्यादा कहती हैं। विक्रांत और शानाया का ऑनस्क्रीन डेब्यू दर्शकों को एक गहराई से भरा, दिल को छू लेने वाला सफर दिखाएगा, जो लंबे समय तक याद रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें