फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आमिर खान ने छुए सुपरस्टार रजनीकांत के पैर, 'कुली' के ट्रेलर लॉन्च का वीडियो वायरल

Sun, 03 Aug 2025 10:24 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Touches Rajinikanth Feet: 2 अगस्त को रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म कूली का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस दौरान परफेक्शनिस्ट आमिर खान के एक जेस्चर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन
रजनीकांत और आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में फिल्म 'कुली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उस वक्त सबकी नजरें ठहर गईं, जब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के पैर छूकर उन्हें सम्मान दिया। अभिनेता के इस जेस्चर को देखने के बाद अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


फिल्म में आमिर कर रहे कैमियो
फिल्म 'कुली' में आमिर खान एक कैमियो कर रहे हैं, जबकि रजनीकांत इस गैंगस्टर ड्रामा में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किया है लोकेश कनागराज ने, जिनके साथ आमिर एक और बड़ी फिल्म भी करने जा रहे हैं। इस मौके पर आमिर का रजनीकांत के प्रति आदरभाव साफ तौर पर नजर आ रहा था। इवेंट के दौरान का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
 

रजनीकांत के लिए बिना स्क्रिप्ट सुने हामी भर दी
जूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि उन्हें जब लोकेश कनागराज ने 'कुली' में कैमियो करने का ऑफर दिया, तो उन्होंने बिना एक भी शब्द स्क्रिप्ट सुने ही तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कहा, 'यह रजनी सर की फिल्म है, इसमें कुछ भी करने को तैयार हूं।' पैपराजी पेज 'ताहिर जासूस' ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' की लंबी छलांग, 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2' पड़ीं बेजान; जानें 'सैयारा' का भी हाल

लोकेश के साथ एक और फिल्म जल्द
आमिर ने एक इंटरव्यू में ये भी कन्फर्म किया कि वो लोकेश कनागराज के साथ एक पूरी फिल्म करने जा रहे हैं, जो ‘कायथी’ के बाद शुरू होगी। उन्होंने बताया कि ये प्रोजेक्ट अगले साल के दूसरे भाग में फ्लोर पर जाएगा। इसका मतलब है कि आमिर दक्षिण भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशकों के साथ अपना कनेक्शन और मजबूत कर रहे हैं।

‘कुली’ की स्टारकास्ट
‘कुली’ में रजनीकांत और आमिर के अलावा नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को तमिल, हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें