फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir-Lokesh: 'लियो' फेम निर्देशक लोकेश के साथ आमिर की अगली फिल्म कंफर्म, अगले साल शुरू करेंगे शूटिंग

Thu, 05 Jun 2025 11:51 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan South Movie: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस एक्टर आमिर खान अब साउथ में अपना दमदार अभिनय करते हुए नजर आएंगे। खबरों की मानें तो वो अब साउथ के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कानगराज की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
आमिर खान और लोकेश - फोटो : इंस्टाग्राम- @lokesh.kanagaraj @aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर ने खुद अपनी नई फिल्म को कन्फर्म किया है। राजकुमार हिरानी की फिल्म दादासाहेब फाल्के की बायोपिक के बाद वो साल 2026 में साउथ के डायरेक्टर लोकेश कानगराज की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। खबरों की मानें तो आमिर की ये फिल्म सुपरहीरो पर आधारित होगी। कुछ ऐसा होगा जो इससे पहले आमिर ने कभी नहीं किया। 
विज्ञापन


आमिर खान ने खुद की पुष्टि
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका साथ देने जा रहे हैं साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट डायरेक्टर लोकेश कनागराज। ये जोड़ी पहली बार एक साथ काम करने जा रही है और फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू होने की पुष्टि खुद आमिर खान ने कर दी है।

फिल्म जगत में इसे नॉर्थ-साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा कोलेबोरेशन माना जा रहा है, जहां आमिर की स्टार पावर और लोकेश की डायरेक्शन का मेल एक बड़े धमाके की ओर इशारा कर रहा है। लोकेश कनागराज को ‘कैथी’, ‘मास्टर’ और हाल ही में आई ‘लियो’ जैसी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं आमिर खान ने ‘गजनी’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

विज्ञापन


सुपरहीरो थीम पर होगी फिल्म की कहानी 
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन चर्चाएं हैं कि ये एक सुपरहीरो थीम पर आधारित हो सकती है- कुछ ऐसा जो आमिर और लोकेश दोनों के करियर में पहली बार होगा। जब आमिर से फिल्म की कहानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस इतना ही कहा, 'अभी कहानी पर बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं लोकेश के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'

दादासाहेब फाल्के की बायोपिक में कर रहे काम
इस फिल्म से पहले आमिर खान इस साल के अंत तक राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म देश के पहले फिल्म निर्माता दादासाहेब फाल्के की बायोपिक होगी। आमिर और हिरानी की जोड़ी पहले ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है, ऐसे में इस बायोपिक से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। सूत्रों की मानें तो हिरानी की फिल्म पूरी होते ही आमिर पूरी तरह से लोकेश के प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें