'लगान' के इवेंट में सेलेब्स का जमघट
15 जून को फिल्म ‘लगान’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। इस फिल्म के साथ ही आमिर खान प्रोडक्शंस की भी शुरुआत हुई थी। इस खास मौके पर आमिर खान ने बीते दिन शनिवार को एक इवेंट आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सिलेब्रिटी शामिल हुए। इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी में एक वीडियो है, जिसमें निखत खान और रेखा को एक-दूसरे से मुलाकात करते देखा जा सकता है।
निखत ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
एक वीडियो सामने आया है। इसमें रेखा को इवेंट में एंट्री करते देखा गया है। रेखा को देखते ही आमिर की बहन निखत ने उनका स्वागत किया। रेखा ने निखत को गले लगा लिया। इसके बाद निखत खान ने झुककर रेखा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कौन हैं निखत खान?
बता दें कि निखत खान एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म 'सांड़ की आंख' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।