फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के गणपति पंडाल में पहुंचे अभिनेता

Wed, 03 Sep 2025 02:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan At Ganpati: अभिनेता आमिर खान ने गणपति का आशीर्वाद लिया है। वो आशीष शेलार के गणपति पंडाल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणपति उत्सव अभी चल रहा है। सेलेब्स का भी लगातार बप्पा की शरण में पहुंचना और उनका आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब अभिनेता आमिर खान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के गणपति पंडाल में दर्शन करने पहुंचे। अब इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

इस अंदाज में पहुंचे आमिर

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान ग्रे कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता पंडाल में बप्पा का दर्शन करते हैं और उसके बाद वहां मौजूद लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ आशीष शेलार भी नजर आ रहे हैं। 


इससे पहले सलमान भी पहुंचे थे
इससे पहले सलमान खान को भी गणपति दर्शन के लिए महाराष्ट्र के मंत्री के आवास पर देखा गया था। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए परिसर में प्रवेश करते समय अभिनेता नंगे पैर देखे गए।

आखिरी बार ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे आमिर

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार 'सितारे जमीन पर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म स्पेशल चाइल्ड पर बात करती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी सराहा था। अब आमिर खान राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।
इस फिल्म के इस साल अक्टूबर में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। इसके अलावा हाल ही में आमिर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर भी बात की थी और ऐसी इच्छाएं जताई थीं कि वो इस फिल्म को बनाना चाहते हैं। आमिर ने कहा था कि ‘महाभारत’ उनके करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद वो कुछ और नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की कास्टिंग के बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें