फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: आमिर खान ने की कार्तिक की फिल्म की तारीफ, कहा- ‘भूल भुलैया 3’ से टकरा कर की गलती!

Mon, 18 Nov 2024 07:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Bhulaiyaa 3:  कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना हुआ। अब अभिनेता आमिर खान ने भी अनीस बज्मी की फिल्म की तारीफ की है।
 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इस वर्ष दिवाली पर दो बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराईं। यह दो फिल्में थीं रोहित शेट्टी की  ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन अभिनीत अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 3’, दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से इनकी कमाई पर भी असर पड़ा। इन्हें रिलीज हुए तीन हफ्ते हो  चुके हैं और आंकड़े बता रहे हैं कि ‘भूल भुलैया 3’  ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है। यहां तक की अभिनेता आमिर खान को भी लगता है कि ‘भूल भुलैया 3’ बेहतर थी।
विज्ञापन


आमिर ने किसे बताया बेहतर?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान को अनीस बज्मी से ‘भूल भुलैया 3’ की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है।
Sushmita Sen Birthday: महिला सशक्तीकरण का परफेक्ट उदाहरण हैं सुष्मिता सेन, समाज के तय मानकों को दिखा रहीं आईना

आमिर ने क्या कहा?
वायरल हो रही छोटी क्लिप में आमिर खान को  निर्देशक अनीस बज्मी से बात करते हुए सुना जा सकता है। आमिर कह रहे हैं, “उन्होंने आपकी भूल भुलैया से टक्कर लेकर गलती कर दी।” आंकड़ों की बात करें तो ‘भूल भुलैया 3’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 231.4 करोड़ रुपये 17 दिनों में कमाए हैं। वहीं ‘सिंघम अगेन’ ने  231.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन


भूल भुलैया और सिंघम
अजय देवगन की सिंघम अगेन में करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने प्रमुख भूमिका निभाई है। वहीं ‘भूल भूलैया 3’ की बात की जाए तो यह प्रियदर्शन द्वारा 2007 में शुरू की गई हॉरर कॉमेडी की तीसरी किस्त है। कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ से इस फ्रेंचाइजी में एंट्री ली और अब इसकी तीसरी किस्त में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए हैं। 

Pushpa 2: जिस निर्देशक की एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, उसे कैसा लगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? यहां जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें